{"_id":"67d534585690b8cd9e08cac1","slug":"ssc-gd-constable-result-2025-where-how-to-check-constable-gd-results-when-released-2025-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SSC GD Constable: जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट जारी होने पर कैसे करें चेक? इन स्टेप्स से देख सकेंगे परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
SSC GD Constable: जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट जारी होने पर कैसे करें चेक? इन स्टेप्स से देख सकेंगे परिणाम
Sat, 15 Mar 2025 01:33 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sat, 15 Mar 2025 01:33 PM IST
सार
SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा संपन्न होने के बाद ने 4 मार्च को अस्थायी उत्तर कुंजी जारी की थी, जिसके बाद 9 मार्च तक आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई थी। अब अभ्यर्थी अपने परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
SSC CGL 2024 Result
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC GD Constable Result 2025: कांस्टेबल लिखित परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी, 2025 तक आयोजित की गई थी, जिसमें हजारों अभ्यर्थियों ने भाग लिया। अब उम्मीदवार अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयोग ने अभी एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2025 के परिणाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन
यह परीक्षा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs),एसएसएफ, असम राइफल्स और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में भर्ती के लिए आयोजित की गई थी।
परीक्षा पैटर्न
एसएससी जीडी कांस्टेबल लिखित परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी, 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) थी, जिसमें 80 वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल थे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का था, जिससे कुल 160 अंकों का पेपर था। परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट थी। आयोग ने 4 मार्च 2025 को अस्थायी उत्तर कुंजी जारी की थी और 9 मार्च 2025 को आपत्ति दर्ज करने की विंडो बंद कर दी गई थी।चयन प्रक्रिया
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत कुल 39,481 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। रिजल्ट घोषित होने के बाद, चयनित उम्मीदवारों को अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षाएं सीएपीएफ, एसएसएफ और असम राइफल्स में भर्ती के लिए अनिवार्य चरण हैं। इसमें उम्मीदवारों की ऊंचाई, वजन, दौड़, लंबी कूद और अन्य शारीरिक मानकों की जांच की जाएगी। पीईटी/पीएसटी पास करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक
परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार इस प्रकार अपना रिजल्ट देख सकते हैं:- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर उपलब्ध "रिजल्ट" सेक्शन पर क्लिक करें।
- "कांस्टेबल (GD) परीक्षा 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
- एक PDF फाइल खुलेगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।
- उम्मीदवार Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम खोज सकते हैं।
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X