फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SSC GD Constable Application form Correction window open check details here

SSC GD constable 2023: एसएससी जीडी आवेदन में सुधार करने का मौका, 500 रुपये देना होगा शुल्क

Fri, 05 Jan 2024 06:12 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 05 Jan 2024 06:12 PM IST
सार

SSC GD constable 2023: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के आवेदन पत्र में सुधार करने का उम्मीदवारों के पास एक मौका है। आवेदन कर चुके उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC GD Constable Application form Correction window open check details here
एसएससी जीडी भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC GD 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कॉन्स्टेबल 2023 भर्ती परीक्षा के आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो खोली है। जो उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में बदलाव या सुधार करना चाहते हैं, उनके पास 06 जनवरी 2024 रात 11:00 बजे तक समय है। इसके लिए उम्मीदवारों को एसएससी जीडी फॉर्म सुधार शुल्क 2024 के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन

SSC GD Correction आवेदन सुधार शुल्क

एसएससी जीडी फॉर्म में पहली बार बदलाव करने के लिए उम्मीदवारों को सुधार शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा और दूसरी बार बदलाव करने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये का सुधार शुल्क देना होगा। उम्मीदवार एसएससी जीडी सुधार शुल्क का भुगतान भीम यूपीआई, नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन फॉर्म में बदलाव सिर्फ दो बार ही किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC GD परीक्षा तिथियां 

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24, 26, 27, 28, 29 फरवरी और 01, 05, 06, 07, 11, 12 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी। भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जिसे पंजीकृत उम्मीदवार डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed