SSC CPO 2023: एसएससी सीपीओ भर्ती परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड
SSC CPO 2023 Answer Key Out : एसएससी सीपीओ भर्ती परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CPO 2023 Final Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में उप-निरीक्षक पदों के लिए आयोजित परीक्षा 2023 के लिए अंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार एसएससी सीपीओ भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अंतिम उत्तर की जांच कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी सीपीओ 2023 भर्ती परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र देखने की सुविधा 21 नवंबर तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार अपने परीक्षा रोल नंबर और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
एसएससी सीपीओ 2023 भर्ती परीक्षा का परिणाम 25 अक्तूबर को घोषित किया गया था। इसमें कुल 31,422 उम्मीदवारों ने टियर 1 परीक्षा उत्तीर्ण की, जिसमें 28,633 पुरुष उम्मीदवार और 2,607 महिलाएं शामिल थीं। इसके अलावा, 182 पुरुष उम्मीदवार दिल्ली पुलिस एसआई परीक्षा के तहत उत्तीर्ण हुए।
SSC CPO Answer Key ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
-
फाइनल उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
-
अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी।
-
अब, पीडीएफ में दिए गए लिंक पर जाएं।
-
रोल नंबर, पासवर्ड डालें और लॉगिन पर क्लिक करें।
-
उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र दिखाई देगा।
-
इसे डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए सेव कर लें।
कमेंट
कमेंट X