फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SSC CHSL 2022 Tier 1 final answer key released check at ssc.nic.in

SSC CHSL 2022 Tier 1 Final Answer Key: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक

Fri, 16 Jun 2023 08:52 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 16 Jun 2023 08:52 PM IST
सार

SSC CHSL 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार उत्तर कुंजी की जांच आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC CHSL 2022 Tier 1 final answer key released check at ssc.nic.in
SSC CHSL Tier 1 Answer Key - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SSC CHSL 2022 Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार उत्तर कुंजी की जांच आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

उम्मीदवार अपने पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगइन करके 30 जून तक अपने व्यक्तिगत अंक भी देख सकते हैं। आयोग ने इससे पहले 19 मई को सीएचएसएल टियर 1 का परिणाम घोषित किया था। डीईएसटी में उपस्थित होने के लिए अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए 520 उम्मीदवारों की एक अतिरिक्त सूची 02 जून को जारी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC CHSL ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

  • इसके बाद होमपेज पर SSC CHSL फाइनल आंसर की 2022 लिंक पर क्लिक करें।

  • एक नया पेज दिखाई देगा जहां नोटिस और फाइनल आंसर की लिंक होगा।

  • अब आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।

  • एसएससी सीएचएसएल फाइनल आंसर की की एक कॉपी डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

विज्ञापन

एसएससी सीएचएसएल परीक्षा को क्रैक करने वाले उम्मीदवारों को 19,900 - 92,300 रुपये के बीच वेतन प्राप्त होगा। बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित SSC CHSL 2023 परीक्षा 09 मार्च से 17 मार्च, 2023 तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। 

SSC CHSL वेतनमान

  • लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी)/जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए): पे लेवल-2 (19,900-63,200 रुपये

  • डाक सहायक (पीए) / छंटनी सहायक (एसए): वेतन स्तर -4 (25,500-81,100 रुपये।

  • डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO): पे लेवल-4 (25,500-81,100 रुपये) और लेवल-5 (29,200-92,300 रुपये 

  • डाटा एंट्री ऑपरेटर, ग्रेड 'ए': पे लेवल -4 (25,500-81,100 रुपये।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed