फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SSC CGL Tier 1 Withheld results of 107 candidates declared at ssc.nic.in, check now

SSC CGL Tier 1 Result 2023: सीजीएल परीक्षा के 107 उम्मीदवारों का रोका गया रिजल्ट भी हुआ जारी, फटाफट करें चेक

Sat, 21 Oct 2023 09:24 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 21 Oct 2023 09:24 AM IST
सार

SSC CGL Tier 1 Result 2023: एसएससी ने सीजीएल परीक्षा के 107 उम्मीदवारों का रोका गया  रिजल्ट जारी कर दिया है। ये उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC CGL Tier 1 Withheld results of 107 candidates declared at ssc.nic.in, check now
एसएससी सीजीएल रिजल्ट 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

SSC CGL Tier 1 Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल टियर 1 परीक्षा में 107 उम्मीदवारों के रोके गए परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों के परिणाम अदालती मामलों के कारण रोक दिए गए थे, वे अब अपना एसएससी सीजीएल टियर 1 का परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन


एसएससी ने एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा, "अब, माननीय कैट, नई दिल्ली में दायर ओए नंबर 1940/2023 में माननीय कैट, प्रिंसिपल बेंच, नई दिल्ली के अंतरिम आदेश दिनांक 09-10-2023 के अनुपालन में, 107 उम्मीदवारों के रोके गए परिणाम घोषित किर दिए गए हैं। परिणाम अनंतिम है और कोर्ट केस के अंतिम परिणाम के अधीन है।"
विज्ञापन


एसएससी ने आगे कहा, "उक्त परीक्षा के परिणाम राइट-अप दिनांक 19.09.2023 के सभी पैराग्राफ/प्रावधान इन 107 योग्य/गैर-योग्य उम्मीदवारों के लिए भी लागू रहेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

चुने गए उम्मीदवारों का ब्यौरा 

आयोग ने 19 सितंबर को एसएससी सीजीएल 2023 परिणाम टियर 1 घोषित किया। सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी और सहायक लेखा अधिकारी के पद के लिए 4,377 उम्मीदवारों का चयन किया गया। कनिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी के लिए 3,123, सांख्यिकीय अन्वेषक के लिए 3,140 और अन्य पदों के लिए 71,112 उम्मीदवारों का चयन किया गया। 

टियर 2 का कार्यक्रम

एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा 25 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी। योग्य उम्मीदवारों के एसएससी सीजीएल टियर 2 एडमिट कार्ड 2023 संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा जारी किए जाएंगे, इसके लिए उम्मीदवारों को क्षेत्रीय कार्यालय की वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

योग्य या गैर-योग्य उम्मीदवारों के अंक 23 अक्तूबर शाम 6 बजे से 25 अक्तूबर शाम 6 बजे तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed