फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SSC CGL final vacancy list 2023 out at ssc.nic.in, 8,415 vacancies to be filled

SSC CGL 2023: एसएससी सीजीएल भर्ती की अंतिम रिक्ति सूची जारी, कुल 8415 पदों पर होगी नियुक्ति; 21 तक करें ये काम

Sat, 18 Nov 2023 10:48 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 18 Nov 2023 10:48 AM IST
सार

SSC CGL 2023 Final Vacancy List Out: एसएससी ने सीजीएल भर्ती की फाइनल वैकेन्सी लिस्ट जारी कर दी है। सभी संबंधित उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से लिस्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC CGL final vacancy list 2023 out at ssc.nic.in, 8,415 vacancies to be filled
SSC CGL 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Combined Graduate Level 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तर भर्ती परीक्षा की अंतिम रिक्ति सूची (SSC CGL 2023 Final Vacancy List Out) जारी कर दी है। जो उम्मीदवार एसएससी सीजीएल 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाकर अंतिम रिक्ति सूची देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

SSC CGL Vacancy 2023: कुल रिक्तियां

अधिसूचना के अनुसार, एसएससी सीजीएल भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में कुल 8,415 रिक्तियों को भरना है। पहले करीब 7,500 रिक्तियां भरी जानी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC CGL Important Dates: महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवार 21 नवंबर तक अंतिम रिक्तियों की जांच कर सकते हैं और उसके अनुसार सेवा वरीयता फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर एसएससी सीजीएल सेवा प्राथमिकताएं जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस बात का रखें ख्याल

गौरतलब है कि अगर कोई उम्मीदवार अपनी सेवा प्राथमिकता प्रस्तुत नहीं करता है, तो उन्हें अंतिम परिणाम में किसी भी पद के लिए विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार समय सीमा से पहले अपनी सेवा प्राथमिकताएं भी बदल सकते हैं।

आयोग उम्मीदवारों को उनकी श्रेणी में रैंक के अनुसार उपलब्ध पदों का विश्लेषण करेगा और फिर एसएससी सीजीएल 2023 अंतिम परिणाम तैयार करेगा।

इन पदों पर होगी नियुक्ति

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सहायक अनुभाग अधिकारी, सहायक लेखा अधिकारी समूह 'बी' राजपत्रित (गैर मंत्रिस्तरीय), सहायक, निरीक्षक (निवारक अधिकारी), निरीक्षक पद, उप निरीक्षक (सीबीआई), सहायक/सहायक अधीक्षक और अनुसंधान सहायक सहित पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

SSC CGL Final Vacancy List 2023: ऐसे चेक करें लिस्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध "Final Vacancies for Combined Graduate Level Examination, 2023" पर क्लिक करें।
  • एक पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुलकर आएगी।
  • भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट भी ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed