फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SSC CGL Exam 2021 know what is the syllabus of CGL Tier 1 Exam

SSC CGL Exam 2021: जल्द हो सकती है परीक्षा, जानिए क्या है CGL टियर 1 परीक्षा का सिलेबस

Sat, 01 May 2021 01:23 PM IST
ललित फुलारा Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 01 May 2021 01:23 PM IST
सार

SSC CGL टियर 1 परीक्षा मल्टीपल च्वाइस परीक्षा होती है जिसमें 200 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाते हैं।

विज्ञापन
SSC CGL Exam 2021 know what is the syllabus of CGL Tier 1 Exam
विद्यार्थी (फाइल फोटो)

विस्तार

वे अभ्यर्थी जिन्होंने बीते वर्ष 29 दिसंबर 2020 से लेकर 31 जनवरी 2021 तक कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की CGL भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था ऐसे सभी उम्मीदवारों को बता दें कि SSC मई महीने के अंत या जून के पहले हफ्ते में कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल ( CGL) की परीक्षा करा सकता है। इसकी टियर-1 की परीक्षा 29 मई से 7 जून तक होनी तय हुई है। ऐसे में इसकी तैयारी कर रहे युवाओं के पास सिर्फ़ एक महीने का ही समय है और उन्हें इसके लिए पूरी तरह अलर्ट हो जाना चाहिए। देश में कोरोना की वजह से जो हालात हैं उसकी वजह से युवाओं को परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। ऐसे वक्त में अभ्यर्थियों को परीक्षा कब होगी या कैसे होगी जैसे सवालों के बारे में नहीं बल्कि अपनी तैयारी को बेहतर बनाने पर ध्यान देना होगा। जो छात्र घर बैठकर परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं वो safalta.com की मदद ले सकते हैं। इसके लिए अभी इस लिंक  www.safalta.com/ssc-cgl-crash-course पर जाएं और सिर्फ़ एक क्लिक से घर बैठे-बैठे ही अपनी तैयारी को बेहतर बनाएं।

विज्ञापन

ये है SSC CGL टियर 1 परीक्षा का सिलेबस
SSC CGL टियर 1 परीक्षा मल्टीपल च्वाइस परीक्षा होती है जिसमें 200 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके लिए आपको 1 घंटे का समय दिया जाता है। इसमें चार सेक्शन होते हैं जिसमें जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव ऐप्टीट्यूड, व इंग्लिश विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक विषय से 25-25 प्रश्न पूछे जाते हैं।

विज्ञापन

क्या है परीक्षा का सिलेबस?

1-जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग-
इससे सिम्बॉलिक, नंबर एनालॉगी, सेमैंटिक क्लासीफिकेशन, फिगरल क्लासीफिकेशन, सेमैंटिक सीरीज, नंबर सीरीज, फिगरल सीरीज, प्रॉब्लम सॉल्विंक, वर्ड बिल्डिंग, कोडिंग, डिकोडिंग, स्पेश विजुलाइजेशन, वैन डाइग्राम, ड्रॉइंग इंटरफेस, इंडेक्सिंग, ऐड्रेस मैचिंग, डेट एंड सिटी मैचिंग, क्लासिफिकेशन ऑफ सेंटर कोड्स, रोल नंबर्स, क्रिटिकल थिंकिंग, इमोशनल इंटेलिजेंस, सोशल इंटेलिजेंस से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2-जनरल अवेयरनेस-

सीबीएसई के 10+2 स्तर की हिस्ट्री, ज्योग्राफी, पॉलिटी, इकॉनमी, फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी, जनरल नॉलेज, करेंट अफेयर्स से जुड़े सवाल परीक्षार्थियों को हल करने होते हैं।

3-क्वांटिटेटिव ऐप्टीट्यूड

इसमें नंबर सिस्टम, पर्सेंटेज, रेशियो व प्रपोर्शन, स्क्वायर रूट, ऐवरेज, इंट्रेस्ट, प्रॉफिट ऐंड लॉस, डिसकाउंट, मिक्सचर, टाइम ऐंड डिस्टेंस, टाइम ऐंड वर्क, बेसिक एलजेब्रिक आइडेंटिटी, लिनीयर इक्वेशन, ट्राइंगल, सर्कल, पॉलीगन, स्फेयर, हेमी-स्फेयर, कॉम्प्लीमेंट्री ऐंगल, हाइट ऐंड डिस्टेंस, हिस्टोग्राम, डाटा एनालिसिस से संबंधित प्रश्न होते हैं।

4-इंग्लिश

इसमें सिनोनिम- एंटोनिम, वन वर्ड सब्सीट्यूशन, ग्रामर स्किल, स्पेलिंग एरर, कॉम्प्रिहेंशन, पैसेज से जुड़े सवाल आते हैं।

Safalta.com  की मदद से मिल सकती है सफलता:

आपकी तैयारी को और भी पुख्ता करने के लिए safalta.com लेकर आया है 30 दिनों का खास क्रैश कोर्स जो परीक्षा के पूरे सिलेबस को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। इसमें आपको 90 घंटे की प्रैक्टिस क्लासेस प्रदान की जाती हैं और रिकॉर्डेड सेशन भी उपलब्ध कराया जाता है। ढेरों अन्य पीडीएफ स्टडी मैटेरियल, मॉक टेस्ट, स्पेशल प्रश्नोत्तर सेशन, व अनलिमिटेड डाउट सेशन से आपकी तैयारी करवाई जाती है। तो फिर देर किस बात की आज ही लें इस कोर्स में दाखिला और शुरू करें SSC CGL की पक्की तैयारी। आप इस लिंक  http://bit.ly/SAFALTA-APP   की सहायता से आप तुरंत अपने फोन पर Safalta ऐप डाउनलोड कर इस कोर्स को ज्वाइन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed