SSC CGL 2023: एसएससी सीजीएल टियर II परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, इस डायरेक्ट लिंक से अभी करें डाउनलोड
SSC CGL Tier II: एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। संबंधित उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से अपने संबंधित प्रश्न पत्र के साथ अपनी अंतिम उत्तर कुंजी का प्रिंटआउट ले सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CGL Tier II Final Answer Key 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल टियर II की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, टियर- II के लिए उपस्थित हुए थे, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाकर परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
5 जनवरी तक कर सकते हैं डाउनलोड
संशोधित अंतिम परिणाम 6 दिसंबर, 2023 को घोषित किया गया था। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर विजिट करके अपने परीक्षा रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके अपने संबंधित प्रश्न पत्र के साथ अपनी अंतिम उत्तर कुंजी का प्रिंटआउट ले सकते हैं। यह सुविधा उम्मीदवारों के लिए 16 दिसंबर से 5 जनवरी 2024 तक की अवधि के लिए उपलब्ध रहेगी।
उम्मीदवारों के अंक वेबसाइट पर अपलोड
आयोग ने योग्य/गैर-योग्य उम्मीदवारों के अंक भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड से लॉग-इन करके अपने अंक देख सकते हैं। अधिक संबंधित विवरण के लिए अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध एसएससी सीजीएल टियर II 2023 अंतिम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर खुलकर आएगी।
- उत्तरों की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X