फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Sports Day 2022 the magician of hockey Major Dhyan Chand who denied the offer of adolf hitler

National Sports Day: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जिन्होंने ठुकरा दिया था तानाशाह हिटलर का ऑफर

Mon, 29 Aug 2022 11:25 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 29 Aug 2022 11:25 AM IST
सार

Sports Day 2022: 29 अगस्त, 1905 को प्रयागराज ( तब के इलाहाबाद) में जन्मे मेजर ध्यानचंद का हॉकी खेल में पूरी दुनिया में कोई सानी नहीं था।  उन्होंने करीब 22 साल तक भारत के लिए हॉकी खेला और इस दौरान 400 से अधिक इंटरनेशनल गोल दागे।

विज्ञापन
Sports Day 2022 the magician of hockey Major Dhyan Chand who denied the offer of adolf hitler
National sports day 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Sports Day 2022: 29 अगस्त की तारीख भारत के लिए बेहद खास है। आज हमारा देश राष्ट्रीय खेल दिवस मना रहा है। इस दिवस को देश के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के महानता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब वह हॉकी खेलते थे तो मानो ऐसा लगता था कि गेंद उनकी स्टिक से चिपक जाती थी। ध्यानचंद की उपलब्धियों ने अंग्रेजों की हुकूमत के दौरान भी भारतीय खेल के इतिहास को नए शिखर पर पहुंचाया था। 

विज्ञापन

करियर में 400 से अधिक गोल
29 अगस्त, 1905 को प्रयागराज ( तब के इलाहाबाद) में जन्में मेजर ध्यानचंद का हॉकी खेल में पूरी दुनिया में कोई सानी नहीं था। उन्होंने करीब 22 साल तक भारत के लिए हॉकी खेला और इस दौरान 400 से अधिक इंटरनेशनल गोल दागे। उन्होंने लगातार तीन ओलंपिक (1928 में एम्सटर्डम, 1932 में लॉस एंजेलिस और 1936 में बर्लिन) में भारत को हॉकी खेल में अपने दम पर स्वर्ण पदक दिलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sports Day 2022 the magician of hockey Major Dhyan Chand who denied the offer of adolf hitler
ध्यानचंद - फोटो : SELF

16 की उम्र में सेना में शामिल हुए
मेजर ध्यानचंद के पिता सेना में थे और उसके लिए हॉकी खेलते थे। महज 16 वर्ष की उम्र में ध्यानचंद ने भी आर्मी जॉइन कर ली थी। इसी दौरान उन्हें भी मानो जैसे हॉकी से प्रेम ही हो गया था। ध्यानचंद को दुनिया में लगभग 55 देशों के 400 से अधिक पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। इन्हीं उपलब्धियों के कारण उनके जन्मदिन को देश में खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

विज्ञापन

जब ठुकराया था हिटलर का प्रस्ताव
कहानी साल 1936 में हुए बर्लिन ओलंपिक की है। जर्मनी के खिलाफ खेले गए हॉकी के मुकाबले में भारत ने उस पर 8-1 से बेहतरीन जीत दर्ज की थी। मैच में मेजर ध्यानचंद के खेल से जर्मनी का तानाशाह एडोल्फ हिटलर भी मुरीद हो गया था। मैच के बाद हिटलर ने मेजर ध्यानचंद से मुलाकात की और उन्हें अपनी सेना में बड़े पद का प्रस्ताव दिया। हालांकि, उन्होंने बड़ी ही विनम्रता के साथ हिचलर के इस ऑफर को ठुकरा दिया था। उन्होंने इस कदम से पूरी दुनिया में तारीफें बटोरी थी। 

Sports Day 2022 the magician of hockey Major Dhyan Chand who denied the offer of adolf hitler
DHYAN CHAND - फोटो : self

हॉकी से गेंद चिपकने के किस्से थे मशहूर
ऐसा माना जाता है कि मेजर ध्यानचंद हॉकी खेलते थे, तो मानो गेंद उनकी स्टिक से चिपक जाती थी। इस आशंका को दूर करने के लिए हॉलैंड (नीदरलैंड) में एक मैच के दौरान उनकी हॉकी स्टिक को तोड़कर चेक किया गया था। जापान में भी एक मैच के दौरान उनकी स्टिक में गोंद लगे होने की बात भी कही गई थी।

भारत सरकार देती है खेल रत्न पुरस्कार
मेजर ध्यानचंद के सम्मान में भारत सरकार देश के लिए खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानिल करती है। लंबे समय से उन्हें भारत रत्न देने की मांग की जा रही है। हालांकि, अब तक इस पर भारत सरकार का जवाब नहीं आया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें याद किया है और देशवासियों को खेल दिवस की बधाई दी है। उन्होंने लिखा- मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक बधाई। हाल के वर्ष खेलों के लिए बहुत अच्छे रहे हैं। यह सिलसिला आगे भी जारी रहे। खेल पूरे भारत में लोकप्रियता हासिल करते रहें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed