फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Source told PTI that education ministry thinking to conduct JEE Main in july and august where as neet to be postponed till september

बड़ी खबर: जेईई मेन 2021 की परीक्षाएं जुलाई व अगस्त में आयोजित करने का प्रस्ताव, स्थगित हो सकती है नीट

Wed, 23 Jun 2021 09:18 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 23 Jun 2021 09:18 AM IST
सार

जेईई मेन 2021 की परीक्षाएं जुलाई और अगस्त 2021 में आयोजित करने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
Source told PTI that education ministry thinking to conduct JEE Main in july and august where as neet to be postponed till september
नीट यूपी 2021 और जेईई मेन 2021 - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

शिक्षा मंत्रालय राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को सितंबर 2021 तक स्थगित करने पर विचार किया जा रहा है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जेईई मेन 2021 की परीक्षाएं जुलाई और अगस्त 2021 में आयोजित की जा सकती हैं। हालांकि, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। नीट और जेईई मेन 2021 जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं पर अंतिम निर्णय शिक्षा मंत्रालय द्वारा लिया जाना है। 

विज्ञापन

दोनों परीक्षाओं के बीच होगा 14 दिनों का अंतराल
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार जेईई मेन 2021 के लंबित सत्र या तो जुलाई के अंत में या अगस्त में आयोजित किए जाने और नीट को सितंबर तक के लिए स्थगित करने की संभावना है। दोनों परीक्षाओं के बीच 14 दिनों के अंतराल के रखने पर विचार किया जा रहा है।  

विज्ञापन

इस वजह से नीट 2021 हो सकती है स्थगित

अभी तक नीट यूजी 2021 की परीक्षा 1 अगस्त को आयोजित करने का प्रस्ताव था। किंतु कोरोना संक्रमण की रफ्तार काे देखते हुए अभी तक आवेदन की प्रक्रिया शुरू न होने की वजह से यह संभावना जताई जा रही है कि परीक्षा को सितंबर माह तक स्थगित किया जा सकता है।

सीयूसीईटी और जेईई एडवांस पर भी लेना होगा फैसला

बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी) में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जेईई-एडवांस परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया था। हालांकि अभी इस परीक्षा को 3 जुलाई को आयोजित करने का प्रस्ताव है। वहीं राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं के साथ ही शिक्षा मंत्रालय को सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CUCET) पर भी जल्द फैसला करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed