{"_id":"67ff186f46de3154f1045443","slug":"sol-new-campus-to-open-in-july-pcp-classes-to-run-all-week-these-students-to-benefit-too-2025-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SOL: एसओएल का नया कैंपस जुलाई से होगा शुरू, सातों दिन चलेंगी पीसीपी की कक्षाएं; इन छात्रों को भी मिलेगा लाभ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
SOL: एसओएल का नया कैंपस जुलाई से होगा शुरू, सातों दिन चलेंगी पीसीपी की कक्षाएं; इन छात्रों को भी मिलेगा लाभ
Wed, 16 Apr 2025 08:10 AM IST
शिवम गर्ग
रश्मि शर्मा
रश्मि शर्मा
Published by: शिवम गर्ग
Updated Wed, 16 Apr 2025 08:10 AM IST
सार
SOL Campus: नए कैंपस में सातों दिन पसर्नल कॉन्टेक्ट प्रोग्राम (पीसीपी) की कक्षाएं दो शिफ्ट में चलेंगी। इससे पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, वैशाली, इंदिरापुरम, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के छात्रों को लाभ मिलेगा। साथ ही नियमित कॉलेजों में कक्षाएं लगाए जाने का प्रेशर खत्म होगा।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University
- फोटो : Delhi University
विस्तार
School of Open Learning: दिल्ली विश्वविद्यालय का स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) लंबे इंतजार के बाद पूर्वी दिल्ली स्थित ताहिरपुर कैंपस को आगामी सत्र जुलाई से शुरू करने जा रहा है। अब तक यह कैंपस तमाम तरह की एनओसी नहीं मिल पाने और बिजली, पानी की सुविधाएं नहीं होने के कारण शुरू होने के इंतजार में था। अब इसे शुरू करने के लिए सरकारी एजेंसियों से एनओसी मिल गई है। ऐसे में प्रशासन जुलाई से इसे शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
नए कैंपस में सातों दिन पसर्नल कॉन्टेक्ट प्रोग्राम (पीसीपी) की कक्षाएं दो शिफ्ट में चलेंगी। इससे पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, वैशाली, इंदिरापुरम, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के छात्रों को लाभ मिलेगा। साथ ही नियमित कॉलेजों में कक्षाएं लगाए जाने का प्रेशर खत्म होगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि इस कैंपस को तैयार करने में तीन साल से अधिक का समय लग गया है। वर्ष 2020 में कोरोना और फिर प्रदूषण के कारण समय-समय पर लगने वाले ग्रैप नियमों के चलते इसे तैयार करने में समय अधिक लगा। इसके बाद सरकारी एजेंसियों से एनओसी मिलने में देरी हुई। चालीस करोड़ रुपये की लागत से सात मंजिला अत्याधुनिक कैंपस तैयार किया गया है।
विज्ञापन
कैंपस में सातों दिन दो शिफ्ट में चलेंगी पीसीपी कक्षाएं
कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि कैंपस तो बनकर तैयार हो गया। अब इसे एसओएल प्रशासन को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है, फायर एनओसी मिल गई है, पानी की सप्लाई भी शुरू हो गई है। अब कैंपस जुलाई से शुरू करने जा रहे हैं। कैंपस में सातों दिन पीसीपी कक्षाएं दो शिफ्ट में चलाएंगे। परीक्षा व मूल्यांकन से जुड़ीं गतिविधियां भी यहां से संचालित की जाएंगी।हमारा प्रयास है कि यहां हम उन्हीं छात्रों की कक्षाएं लगाएं, जोकि पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, वैशाली, इंदिरापुरम, गाजियाबाद में रहते हैं। इस कैंपस के शुरू होने से हम जिन कॉलेजों में कक्षाएं लगाने के लिए कमरे लेते हैं, उनका प्रेशर भी खत्म हो जाएगा। कभी-कभी कॉलेजों में भी कमरे मिलने में दिक्कत आती है। अब कैंपस शुरू होने से प्रतिदिन दो शिफ्ट में कम से कम दो हजार छात्रों की पढ़ाई हो सकेगी।
कमेंट
कमेंट X