फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Software Engineering How to Become Coder What Skills Required to be Coding Expert, or Software Developer

Software Engineering: कोडर और डेवलपर बनने के लिए इन स्किल्स को करें शार्प, एक्सपर्ट ने बताईं बेस्ट लैंग्वेजेज

Thu, 18 May 2023 12:53 PM IST
Devesh Sharma देवेश शर्मा
Updated Thu, 18 May 2023 12:53 PM IST
सार

Software Engineering How to Become Coder: डिजिटलाइजेशन के दौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग सेक्टर आजकल बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में बहुत स्कोप है। आप कोडिंग एक्सपर्ट बनकर लाखों रुपये महीना कमा सकते हैं। 

विज्ञापन
Software Engineering How to Become Coder What Skills Required to be Coding Expert, or Software Developer
Career in Software Engineering - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Software Engineering How to Become Coder: डिजिटलाइजेशन के दौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग सेक्टर आजकल बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। विभिन्न मोबाइल एप्स, ऑनलाइन पोर्टल और वेबसाइट के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की मांग बढ़ रही है जो प्रॉडक्ट और सर्विसेज के लिए उन्हें विकसित करते हैं। आजकल दुनियाभर में कंपनियां डिजिटल संसाधनों का उपयोग करके अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए डिजिटलाइजेशन पर जोर दे रहीं हैं। इसलिए, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में बहुत स्कोप है। आप कोडिंग एक्सपर्ट बनकर लाखों रुपये महीना कमा सकते हैं। 

विज्ञापन

सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर एवं जावा के कोडिंग एक्सपर्ट नितिन गौर बताते हैं कि एक ऐसा क्षेत्र है जो आधुनिक तकनीकी ज्ञान के साथ बेहतर वेतन के लिए भी लोकप्रिय है। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में अधिकतम वेतन प्रत्येक देश और कंपनी के अनुसार भिन्न होता है। जबकि शुरुआती दौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का वेतन स्केल चार लाख रुपये से छह लाख रुपये सालाना तक रहता है।
विज्ञापन

जबकि एक अनुभवी सॉफ्टवेयर इंजीनियर का वेतन 20-30 लाख रुपये सालाना तक हो सकता है। कम समय में ज्यादा तरक्की के लिए नवीनतम तकनीक और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट टूल के साथ आधुनिक तकनीकी ज्ञान भी आवश्यक है। आईटी इंडस्ट्री में एक्सपीरियंस और जरूरी स्किल्स के साथ तरक्की जल्द हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्लाइंट और प्रॉडक्ट की समझ जरूरी

नितिन गौर के अनुसार, सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को कंपनी की आवश्यकताओं के अनुसार सॉफ्टवेयर विकसित करने के लिए क्लाइंट और प्रॉडक्ट की जरूरत को अच्छे से समझना चाहिए। उन्हें उनके उद्देश्यों, उत्पादों और सेवाओं के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए ताकि वे उचित सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन प्रदान कर सकें। इसके अलावा, वे कंप्यूटर साइंस, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, डेटाबेस मैनेजमेंट, डेटा संगठन और अन्य टेक्नोलॉजीज के बारे में अधिक समझ रखें ताकि वे नवीनतम सॉफ्टवेयर टूल्स का उपयोग कर सकें।

 

कोडिंग के लिए कौनसे स्किल्स हैं जरूरी?

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में कोडिंग एक बहुत ही अहम है। एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को समझना चाहिए कि किस कोडिंग लैंग्वेज का इस्तेमाल किस टाइप के सॉफ्टवेयर में करना होता है। ज्यादातर कंपनियों में C++, Java और Python जैसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज उपयोग की जाती हैं। इनके अलावा डेटा स्ट्रक्चर, एल्गोरिद्म और डेटा कम्युनिकेशन का भी ज्ञान होना चाहिए। डेटा स्ट्रक्चर, डेटा स्टोरेज और प्रोसेसिंग में प्रयोग किए जाते हैं।

 

Software Engineering How to Become Coder What Skills Required to be Coding Expert, or Software Developer
coding language - फोटो : iStock

कौनसी प्रोग्रामिंग भाषाएं सीखना है जरूरी?

जावा डेवलपर नितिन गौर बताते हैं कि सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज की नॉलेज बहुत जरूरी है। कुछ प्रमुख भाषाएं हैं जैसे C, C++, Java, ASP.NET, Python, Ruby, PHP आदि महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि ये भाषाएं सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के काम में हर क्षेत्र में उपयोग की जाती हैं, जैसे कि फ्रंट-एंड डेवलपमेंट, बैक-एंड डेवलपमेंट, डेटा एंड एनालिटिक्स, एआई डेवलपमेंट, मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपमेंट, गेम डेवलपमेंट आदि।

 

क्या है डेटाबेस टूल और कौनसा बेहतर?

सॉफ्टवेयर इंजीनियर को डेटाबेस के 11 टूल में से किसी एक का ज्ञान होना बेहद आवश्यक है। डेटाबेस, कैल्कुलेशन प्रोसेस में डेटा को स्टोर और कम्युनिकेट करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह डेटा स्ट्रक्चर तैयार करने में मदद करता है। डेटाबेस जैसे MySQL, Oracle, MongoDB आदि के साथ काम करने के लिए डेटाबेस स्ट्रक्चर, डेटा मॉडलिंग, डेटाबेस डिजाइन, SQL और डेटाबेस में डेटा को एडिटिंग और अपडेशन तकनीक आना चाहिए।

 

Software Engineering How to Become Coder What Skills Required to be Coding Expert, or Software Developer
it expert job - फोटो : iStock

एल्गोरिद्म क्या हैं और कैसे आएगी काम?

एल्गोरिद्म का उपयोग डेटा प्रोसेसिंग, मशीन लर्निंग और डेटा साइंटिस्ट्री जैसे कई क्षेत्रों में किया जाता है। किसी समस्या को हल करने के लिए एक विशिष्ट तकनीक का विकास किया जाता है उसे ही एल्गोरिद्म कहते हैं। एल्गोरिद्म मल्टीपल हो सकती हैं और क्रमबद्ध होती हैं। समस्या को समझना होता है और उसके बाद तकनीक चुननी होती है, उसकी सीक्वेंसिंग या फ्लो चार्ट तैयार किया जाता है, जिससे पता चलता है कि कैसे एल्गोरिद्म डेटा के साथ काम करेगा।

 

सतत अध्ययन और सेल्फ अपग्रेडेशन है जरूरी

जावा डेवलपर नितिन गौर कहते हैं कि सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बने रहने के लिए लेटेस्ट वर्जन और टेक्नोलॉजी का अध्ययन करते रहें। इसके अलावा, विनम्रता और टीम वर्क के लीडरशिप स्किल्स भी आवश्यक हैं, क्योंकि सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में एक से अधिक व्यक्ति शामिल होते हैं। क्लाइंट्स की समस्याओं को जल्दी समझें, उन्हें हल करें और टीम में सहयोग करें, ये सब कुशलताएं सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में करिअर के लिए आवश्यक होती हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed