फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Skill Training to 2.5 Lakh Youth of North East Launched by Dharmendra Pradhan and Kishan Reddy

दो मंत्रालयों की पहल: पूर्वोत्तर के 2.5 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, धर्मेंद्र प्रधान-किशन रेड्डी की शुरुआत

Wed, 09 Aug 2023 04:53 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 09 Aug 2023 04:53 AM IST
सार

पहल के तहत पूर्वोत्तर के 2.5 लाख प्रतिभाशाली युवाओं को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई), राष्ट्रीय प्रशिक्षुता संवर्धन योजना (एनएपीएस) और जन शिक्षण संस्थानों (जेएसएस) के जरिये उद्योग प्रासंगिक कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
Skill Training to 2.5 Lakh Youth of North East Launched by Dharmendra Pradhan and Kishan Reddy
Union Education Minister Dharmendra Pradhan - फोटो : @ani

विस्तार

पूर्वोत्तर भारत में उद्योगों के लिए कौशल-केंद्रित पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए उद्यमिता व कौशल विकास मंत्रालय व पू्र्वोत्तर विकास मंत्रालय ने साझा पहल शुरू की है। मंगलवार को केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व उत्तर पूर्वी क्षेत्र के पर्यटन एवं विकास (डोनर) मंत्री जी किशन रेड्डी ने ‘जीवन में बदलाव, भविष्य का निर्माण : उत्तर-पूर्व में कौशल विकास और उद्यमिता’ नामक विशेष पहल शुरू की।

विज्ञापन

इस पहल के तहत पूर्वोत्तर के 2.5 लाख प्रतिभाशाली युवाओं को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई), राष्ट्रीय प्रशिक्षुता संवर्धन योजना (एनएपीएस) और जन शिक्षण संस्थानों (जेएसएस) के जरिये उद्योग प्रासंगिक कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। जहां, पीएमकेवीवाई के तहत 2 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण मिलेगा, वहीं एनएपीएस के तहत 30,000 और जेएसएस के तहत 20,000 को कुशल बनाया जाएगा।

विज्ञापन

इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, भारत वैश्विक कौशल केंद्र के रूप में उभर रहा है। उभरते अवसरों का इस्तेमाल करके भारत से बेरोजगारी को खत्म किया जा सकता है। इसके अलावा यह हमें एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने मे भी मदद करेगा। वहीं, केंद्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा, कौशल और नवाचार पर जोर देकर एक अनुकूल कौशल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए लगातार काम किया है। इसी कड़ी में पूर्वोत्तर के युवाओं को इसका हिस्सा बनाने के लिए विशेष पैकेज के हिस्से के रूप में इन कौशल-केंद्रित पहलों को शुरू किया जा रहा है। यह पहल यहां के युवाओं का जीवन बदल देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed