फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Simultala Residential School Entrance Exam Admit Card Released, Test on August 20

BSEB: सिमुलतला कक्षा 11वीं की प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 20 अगस्त को होगा एग्जाम

Sat, 09 Aug 2025 10:08 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 09 Aug 2025 10:08 AM IST
सार

Simultala Residential School 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 11 (सत्र 2025-27) प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 20 अगस्त दोपहर में आयोजित होगी।

विज्ञापन
Simultala Residential School Entrance Exam Admit Card Released, Test on August 20
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

Simultala Residential School: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई के कक्षा 11वीं (सत्र 2025-27) में नामांकन हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा 2025 का ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। अभ्यर्थी और उनके अभिभावक अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर समिति की आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र किसी अन्य माध्यम से उपलब्ध नहीं होगा।

विज्ञापन

9 अगस्त से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

समिति के अनुसार प्रवेश पत्र 9 अगस्त 2025 की अपराह्न से पोर्टल पर उपलब्ध है। सभी अभ्यर्थियों को समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सलाह दी गई है, क्योंकि परीक्षा में प्रवेश के लिए यह अनिवार्य है।

विज्ञापन

20 अगस्त को होगी परीक्षा

सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 (कक्षा XI) का आयोजन 20 अगस्त 2025 को किया जाएगा। परीक्षा का समय दोपहर 1:00 बजे से 3:15 बजे तक रहेगा, जिसकी अवधि 2 घंटे 15 मिनट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

103 सीटों पर होगा एडमिशन 

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 11 (सत्र 2025-27) के लिए कुल 120 सीटें स्वीकृत हैं, जिनमें से वर्तमान में 103 सीटें खाली हैं। इन सीटों पर नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 जुलाई 2025 से शुरू हुई है।

परीक्षा पैटर्न

प्रवेश परीक्षा पूरी तरह वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार की होगी और इसे ऑफलाइन मोड में OMR शीट पर आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तर पर कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे 15 मिनट होगी, जिसमें से 15 मिनट ‘कूल ऑफ टाइम’ और 2 घंटे प्रश्न हल करने के लिए होंगे। प्रश्न पत्र का स्तर दसवीं कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित रहेगा।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • पहले आप आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com पर जाएं।
  • लॉगिन पेज  “Admit Card Download” लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन के समय मिले लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड भरकर "Submit" बटन दबाएं।
  • स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड PDF में डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed