{"_id":"608107288ebc3e592579041b","slug":"shillong-colleges-to-remain-shut-till-may-3-amid-rise-in-covid-19-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिलांग: कोरोना वायरस की वजह से 3 मई तक बंद रहेंगे कॉलेज","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
शिलांग: कोरोना वायरस की वजह से 3 मई तक बंद रहेंगे कॉलेज
Thu, 22 Apr 2021 11:00 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के बढ़ते प्रकोप की वजह से शिलांग में 3 मई तक कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया गया है। मेघालय सरकार ने बुधवार को राज्य की राजधानी शिलांग में आगामी तीन मई तक सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को बंद करने का फैसला लिया है। सूबे के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टन टायन्सॉन्ग ने कहा कि राजधानी में गैर आवश्यक सेवा वस्तु की दुकानें भी 26 अप्रैल से 2 मई तक बंद रहेंगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-ओडिशा: कोरोना वायरस की वजह से 10वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित
विज्ञापन
यह फैसला मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की अध्यक्षता में कोरोना की स्थिति पर एक समीक्षा बैठक के बाद लिया गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान वे कॉलेज खुले रहेंगे जो राज्य बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करवा रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले सरकार ने प्राथमिक और उच्च माध्यमिक स्तर तक के स्कूलों को बंद करने की घोषणा की थी। वहीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं तय वक्त पर आयोजित की जाएंगी। सरकारी कार्यालय में 33 फीसदी स्टाफ के साथ कार्य बोगा। बता दें कि शिलांग में कोरोना वायरस के 746 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा भी टाल दी गई है। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड ने भी कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी है।
कमेंट
कमेंट X