{"_id":"608019008ebc3ebcc5436b6e","slug":"odisha-class-10-board-exam-2021-cancel-news-matric-exams-cancelled-in-the-state-check-all-details-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: कोरोना वायरस की वजह से 10वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ओडिशा: कोरोना वायरस की वजह से 10वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित
Wed, 21 Apr 2021 05:52 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 21 Apr 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
Board Exam News Update
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ओडिशा बोर्ड ने दसवीं कक्षा की परीक्षा स्थगित कर दी है। कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा स्थगित की गई है। सरकार का कहना है कि विद्यार्थियों के अंक आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तय किए जाएंगे। जो छात्र दसवीं कक्षा की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें बाद में परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं। इसके अलावा, सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड ने भी दसवीं व बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-झारखंड: सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान बंद, 29 अप्रैल तक परीक्षाएं स्थगित
विज्ञापन
छात्रों ने किया था विरोध प्रदर्शन
दसवीं कक्षा की परीक्षा रद्द कराने को लेकर छात्रों ने सूबे के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आवास के सामने धरान प्रदर्शन किया था। छात्रों के इस प्रदर्शन के बाद सरकार ने दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया और छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए नंबर देने का निर्णय लिया है। हालांकि जो छात्र परीक्षा देना चाहते हैं, उनको कोरोना वायरस से पैदा हुई स्थिति के ठीक होने के बाद परीक्षा देने का मौका मिलेगा। अभी सरकार ने बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। बारहवीं की परीक्षा 19 मई से शुरू होगी।
विज्ञापन
बता दें कि सूबे में पहली से लेकर नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों को बिना परीक्षा के ही पास किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X