फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   shidanta of District Topper and Suyash and Ashutosh second

सिद्धांत जिला टॉपर और सुयश व आशुतोष दूसरे नंबर पर

Tue, 29 May 2018 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Tue, 29 May 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
shidanta of District Topper and Suyash and Ashutosh second
विनायक स्कूल में वी के आकार में खड़े होकर जश्न मनाते छात्र छात्राएं। - फोटो : amar ujala

उरई। इंटर की तरह सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा में छात्रों का ही दबदबा रहा। राठ रोड स्थित विनायक एकाडमी स्कूल के छात्र सिद्धांत ने 96.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में टाप किया है। दूसरे नंबर पर करमेर रोड स्कूल के छात्र सुयश व महर्षि विद्या मंदिर के आशुतोष तिवारी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जबकि तीसरे स्थान पर भी विनायक एकेडमी की छात्रा संजना पटेल 95.8 प्रतिशत का कब्जा रहा। चौथे स्थान पर झांसी रोड स्थित एल्ड़्चि स्कूल की छात्रा अंशिका ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मेधावियों की सफलता से उनके परिजनों के अलावा शिक्षक और साथियों के भी चेहरे खुशी से खिले नजर आ रहे थे। कोई अपने लाड़लों को गले लगाकर बधाई दे रहा था, कोई उन्हें फूल मालाओं से लादे था। मेधावियों ने भी अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों को देते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन


यूं तो परीक्षा परिणाम आने का समय शाम चार बजे निर्धारित था, लेकिन समय से पहले की करीब ढाई बजे के आसपास जैसे नेट ने परीक्षा परिणाम देने शुरू किए तो स्कूल प्रबंधक भी कंप्यूटर के आगे डट गए। एक के बाद एक परीक्षा परिणाम आते रहे और मेधावी भी स्कूल पहुंचने शुरू हो गए। पहले और तीसरे स्थान पर काबिज विनायक स्कूल के प्रबंधक दीपक गुप्ता और शैलेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए एक्स्ट्रा क्लासेस भी लगाई थी। इतना इस साल सबसे अधिक छात्र छात्राएं आईआईटी मेंस में भी उन्हीं के कालेज से पहुंचे हैं।
विज्ञापन


स्कूल लगातार शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए प्रयासरत है। दूसरे नंबर पर रहे मार्निंग स्टार के प्रिंसिपल रजनीश सिंह ने बताया कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि उनके स्कूल का छात्र जिला टाप करेगा, फिर भी परिणाम से संतोष है, प्रयास किया जाएगा कि अगली मर्तबा उनके स्कूल का नाम केवल जिले में ही नहीं बल्कि बुंदेलखंड में सबसे ऊपर रहे। इसी तरह चौथे स्थान पर आए एल्ड्रिच के प्रबंधक अजय इटौरिया का कहना है कि उन्हें अपने बच्चों की मेहनत पर गर्व है। स्कूल के अधिकांश छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित स्कूल की धाक जमाई है। आगे और भी अच्छा परिणाम लाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed