फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SGEI :Hindustan college organized seminar on International Yoga Day

हिन्दुस्तान कॉलेज में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 'अष्टांग योग'

Tue, 26 Jun 2018 04:59 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Jun 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
SGEI :Hindustan college organized seminar on International Yoga Day
शारदा ग्रुप

शारदा ग्रुप के प्रतिष्ठित संस्थान हिन्दुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलाजी में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योगसाधक पंडित रामसिया दास, साध्वी हरिप्रिया अच्युत और बालयती रामदास बाल ब्रह्मचारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान इन योग साधकों ने योग के लाभ और इसे करने की विधि के बारे में बेहद अहम जानकारियां साझा कीं।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत में कॉलेज के डायरेक्टर डॉक्टर राजीव कुमार उपाध्याय ने सभी अतिथियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद पंडित रामसिया दास ने सभी को चौथे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में दिव्य योग संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि योग विद्या भारतीय ऋषि मुनियों की मानव समाज को अनुपम देन है। पंडित रामसिया दास ने अष्टांग योग साधना के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति, आत्मिक आनंद और सुखमय जीवन योगपथ पर जीवन यात्रा के साथ संभव है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए योगधर्म अपनाना ही सबसे उत्तम है। ‘जियो और जीने दो’ के सिद्धांत पर चलते हुए हमें जीवन सार्थक करना चाहिए। पंडित रामसिया दास ने अष्टांग योग के विभिन्न आचर पक्ष (यम, नियम), साधन पक्ष (धारणा, ध्यान समाधि) और साधन पक्ष (आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार) के बारे में बड़े ही आसान तरीके से समझाया। उन्होंने कहा कि योग पूर्ण विज्ञान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

SGEI :Hindustan college organized seminar on International Yoga Day
योग धर्म मत नहीं, पंथ नहीं यह एक मानव विज्ञान है, जिसमें मानव परम चेतना से मिलकर पूर्ण आनंद को प्राप्त होता है। कार्यक्रम में बालयती रामदास बाल ब्रह्मचारी ने योग क्रियाओं को उपस्थित जनों के सामने ऐसे पेश किया कि सब देखते ही रह गए। उन्होंने सूर्य नमस्कार से शुरुआत की और उसके बाद नियोली, वज्रासन, सिद्धासन, पवनमुक्तासन, सर्पासन, धर्नुासन, गौमुखआसन, मयूरासन, कुकुटासन, अर्द्धमत्स्यासन, माल्यासन, वाकासन, संकोर्णासन, सिद्धासन आदि प्रस्तुत किए।

 

SGEI :Hindustan college organized seminar on International Yoga Day
योग दिवस पर आयोजित किए इस बेहद खास कार्यक्रम से पहले हिन्दुस्तान कॉलेज में डॉक्टर राजेश कहरवार के नेतृत्व में सुह प्रातः 6 बजे से 7 बजे शिक्षक और कर्मचारियों ने योग किया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कॉलेज के निदेशक डॉक्टर राजीव कुमार उपाध्याय ने कहा कि योग समस्त बीमारियों का निदान है। विश्व योग दिवस का उद्देश्य है संपूर्ण विश्व में योग से प्राप्त होने वाले लाभ के प्रति लोगों को जागरूक करना। अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने योग परंपरा एवं सदैव सुखी रहने के गुरुमंत्र भी बताए। डॉक्टर उपाध्याय ने कहा कि पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है, लेकिन हम पिछड़ गए हैं।

 

SGEI :Hindustan college organized seminar on International Yoga Day
योग के शारीरिक मनोवैज्ञानिक एवं वैज्ञानिक लाभ बताते हुए उन्होंने कहा कि योग की शुरुआत भारत में पूर्व वैदिक काल में हुई मानी जाती है। योग हजारों साल से भारतीयों की जीवन शैली का हिस्सा रहा है। यह भारत की धरोहर है, लेकिन हम भारतीय ही आज अपनी इस कला को भूलते जा रहे हैं। योग में पूरी मानव जाति को एकजुट करने की शक्ति है। यह ज्ञान, कर्म और भक्ति का आदर्श मिश्रण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed