फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Sexual Harassment in Bihar varsity LNMU orders probe as Girl students accuse prof of sending lewd messages

एक प्रोफेसर ऐसा भी: छात्राओं से दोस्ती कर भेजता भद्दे मैसेज, पीड़िता बोलीं- देता था इस तरह की धमकियां

Wed, 03 Aug 2022 08:30 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 03 Aug 2022 08:30 PM IST
सार

Sexual Harassment in Bihar Varsity: कुछ छात्राओं की शिकायत के अनुसार, विश्वविद्यालय का सहायक प्रोफेसर छात्राओं को न केवल भद्दे एवं आपत्तिजनक मैसेज भेजता था बल्कि उन्हें धमकियां भी देता था।  

विज्ञापन
Sexual Harassment in Bihar varsity LNMU orders probe as Girl students accuse prof of sending lewd messages
sexual harassment

विस्तार

Sexual Harassment in LNMU Darbhanga: बिहार के दरभंगा जिले में स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय का सहायक प्रोफेसर छात्राओं को न केवल भद्दे एवं आपत्तिजनक मैसेज भेजता था बल्कि उन्हें धमकियां भी देता था। कुछ छात्राओं की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय ने आरोपी सहायक प्राध्यापक के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए समिति गठित की है।  

विज्ञापन

पीड़िताएं बोलीं- कॉलेज आने में डर लगने लगा है

कुलपति को दी गई अपनी शिकायत में छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और साथ ही उनके करियर को खराब करने की धमकी भी दी। छात्रों ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि हमें उसके व्यवहार के कारण कॉलेज आने में डर लगने लगा है। वह हमेशा हमें अपना करिअर खत्म करने और हमारे अंक काटने की धमकी देता है। वह हम पर अन्य फैकल्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए दबाव भी बनाता है। वह महिला छात्रों के साथ अनुचित व्यवहार करता है और भद्दे और आपत्तिजनक मैसेज भेजता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी

बिहार के दरभंगा स्थित सरकारी यूनिवर्सिटी ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार मुश्ताक अहमद ने मंगलवार को कहा कि ने छात्राओं के साथ कथित रूप से दोस्ती करने और उन्हें भद्दे संदेश भेजने के आरोप में हिंदी विभाग के एक सहायक प्रोफेसर के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। छात्राओं द्वारा प्रोफेसर के खिलाफ की गई शिकायत के आधार पर आंतरिक जांच शुरू की जा रही है। अहमद ने कहा कि सहायक प्रोफेसर के खिलाफ सभी आरोपों की गहन जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम में होगी कार्रवाई

रजिस्ट्रार मुश्ताक अहमद ने कहा कि मामले को कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम-2013 के तहत गठित विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति को भेज दिया गया है। रजिस्ट्रार ने कहा कि महिला छात्रों के साथ दोस्ती करने, उन्हें भद्दे टेक्स्ट मैसेज भेजने और अकादमिक पेशे से बेईमानी सहित सभी आरोपों की जांच समिति द्वारा समयबद्ध तरीके से की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed