फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Seven universities including IGNOU and Amity got approval for online studies for the first time

इग्नू, एमिटी सहित सात विश्वविद्यालयों को पहली बार मिली ऑनलाइन पढ़ाई की मंजूरी

Mon, 03 Feb 2020 05:04 AM IST
गौरव पाण्डेय सीमा शर्मा, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 03 Feb 2020 05:04 AM IST
विज्ञापन
Seven universities including IGNOU and Amity got approval for online studies for the first time
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विदेशों की तर्ज पर वर्तमान शैक्षणिक सत्र से सात विश्वविद्यालयों में पहली बार ऑनलाइन डिग्री कोर्स शुरू हो रहा है। इसके दाखिले 2020 सत्र से ही शुरू होंगे। इस बार के आम बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी घोषणा की थी।

विज्ञापन


सरकार ने इग्नू, एमिटी नोएडा, मणिपाल अकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, भारती विद्यापीठ पुणे, जेएसएस एकेडमी मैसूर, डॉ. डीवाई पाटिल विद्यापीठ पुणे और शनमुगा यूनिवर्सिटी तंजावुर को ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम शुरू करने की अनुमति दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूजीसी (ऑनलाइन कोर्स और प्रोग्राम) रेगुलेशन-2018 के तहत इन सात विश्वविद्यालयों को ऑनलाइन पढ़ाई करानी होगी। दाखिले, फीस सहित सभी शर्तों का पालन करना होगा।
विज्ञापन


ऑनलाइन पढ़ाई उन्हीं विषयों में करा सकेंगे, जिनमें प्रैक्टिकल नहीं होता है। लैब आधारित विषयों जैसे आर्किटेक्चर, इंजीनियरिंग, मेडिकल, डेंटल, फार्मेसी आदि कोर्स को इसमें शामिल नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एमबीए, बीसीए सहित कई पेशेवर कोर्स शामिल

सरकार ने जिन ऑनालइन कोर्स को मंजूरी दी है, उनमें एमबीए (हॉस्पिटल एडिमिनस्ट्रेशन), बीबीए, बीसीए, बीए, बीए (टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन), बीए (जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन), बीकॉम, एमकॉम शामिल हैं। इसके अलावा हॉस्पिटल एंड हेल्थकेयर मैनेजमेंट सर्टिफिकेट प्रोग्राम, संस्कृत में डिप्लोमा, टूरिज्म स्टडीज, रशियन, अरेबिक में सर्टिफिकेट के अलावा अन्य कई कोर्स शामिल हैं। 

विश्वविद्यालय के केंद्रों पर होगी परीक्षा

ऑनलाइन माध्यम से छात्र पढ़ाई घर बैठे कर सकेंगे। उन्हें पाठ्य सामग्री, ऑडियो-वीडियो लेक्चर, सलाहकार मुहैया कराए जाएंगे। ऑनलाइन डिग्री का पाठ्यक्रम सामान्य डिग्री प्रोग्राम जैसा ही होगा, लेकिन परीक्षा विश्वविद्यालय द्वारा बनाए गए केंद्र पर कंप्यूटर आधारित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed