फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SEED 2024 registration deadline extended to November 30 exam on January 7

SEED 2024: सीड परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाया गया आगे, अब इस तारीख तक है आवेदन करने का मौका

Mon, 28 Aug 2023 11:37 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 28 Aug 2023 11:37 AM IST
सार

SEED 2024: SEED परीक्षा का आयोजन 7 जनवरी को होना है। आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 नवंबर कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
SEED 2024 registration deadline extended to November 30 exam on January 7
seed 2024 - फोटो : i stock

विस्तार

SEED 2024: सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन ने सिम्बायोसिस प्रवेश परीक्षा फॉर डिज़ाइन (SEED 2024) परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करने की अंतिम तिथि को भी बढ़ा दिया गया है। बीडीएस प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट sid.edu.in पर चल रही है।

विज्ञापन

30 नवंबर है लास्ट डेट

शेड्यूल के अनुसार, 7 जनवरी को SEED परीक्षा का आयोजन होना है। SEED परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि को 10 दिन बढ़ाकर 30 नवंबर, 2023 कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है या सरकार द्वारा अनुमोदित डिप्लोमा में 50% अंक और एससी, एसटी के लिए 45% अंक वाले उम्मीदवार परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी है आवेदन फीस

जो उम्मीदवार ऑनलाइन प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित होने वाली डिजाइन प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहेंगे, उन्हें आवेदन शुल्क के रूप में 1,700 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन

पंजीकरण कैसे करें?

  • SEED 2024 की आधिकारिक वेबसाइट - sid.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'BDes registration begins' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, 'New registration' लिंक पर क्लिक करें और बुनियादी विवरण दर्ज करें।
  • इतना करने पर आपके लिए BDes आईडी और पासवर्ड जनरेट किया जाएगा।
  • बीडीएस आईडी या ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके फिर से लॉगिन करें।
  • SEED 2024 आवेदन पत्र प्रदर्शित किया जाएगा।
  • संबंधित क्षेत्रों में व्यक्तिगत, शैक्षणिक विवरण दर्ज करें।
  • नवीनतम पासपोर्ट आकार की तस्वीर और कक्षा 10, 12 की मार्कशीट अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को अच्छे से चेक करें और फॉर्म जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed