फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SEBA HSLC Result for class 10th will release soon at resultsassam.nic.in

SEBA HSLC Result: असम बोर्ड जल्द जारी करेगा दसवीं की परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक कर सकेंगे

Thu, 26 May 2022 09:41 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 26 May 2022 09:41 AM IST
सार

SEBA HSLC Result: असम बोर्ड की ओर से परिणाम को लेकर अब तक कोई भी आधिकारिक तारीख तो नहीं जारी की गई है। हालांकि, ऐसा बताया जा रहा है कि दसवीं कक्षा के परिणाम मई के आखिर या जून के पहले हफ्ते में जारी किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
SEBA HSLC Result for class 10th will release soon at resultsassam.nic.in
SEBA HSLC Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SEBA HSLC Result: बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, असम की ओर से राज्य में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किए जाने वाले हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड की ओर से छात्रों की कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। अब परिणाम के आखिरी चरण की प्रक्रिया जारी है। जिन छात्रों ने इस साल असम बोर्ड 10वीं की परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, असम की आधिकारिक वेबसाइट resultsassam.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर, जन्मतिथि जैसी विभिन्न जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करना होगा। हम इस खबर में आपको परिणाम को चेक और डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराने जा रहे हैं। 

विज्ञापन

SEBA HSLC Result: इन तारीखों को हुई थी परीक्षा
बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, असम ने राज्य में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 मार, 2022 से लेकर 22 मार्च, 2022 तक किया था। परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ऑफलाइन मोड में किया गया था। परीक्षा के बाद से ही सभी छात्र अपने-अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

SEBA HSLC Result: कब तक जारी होंगे परिणाम?
असम बोर्ड की ओर से परिणाम को लेकर अब तक कोई भी आधिकारिक तारीख तो नहीं जारी की गई है। हालांकि, ऐसा बताया जा रहा है कि दसवीं कक्षा के परिणाम मई के आखिर या जून के पहले हफ्ते में जारी किए जा सकते हैं। परिणाम को लेकर कोई भी अपडेट बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, असम की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। छात्र इस पर नजर बना कर रखें। 

विज्ञापन

SEBA HSLC Result: इन वेबसाइट्स पर जारी होंगे परिणाम

  • resultsassam.nic.in
  • sebaonline.org
  • results.nic

कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?

परिणाम को चेक करने के लिए नीचे बताए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:

  • सबसे पहले हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट resultsassam.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
  • अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed