फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Schools in Jharkhand not to reopen from Sept 21 for class 9th to 12th students

झारखंड: नौवीं से लेकर बारहवीं तक के छात्रों के लिए 21 सितंबर से नहीं खुलेंगे स्कूल

Sat, 19 Sep 2020 01:49 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 19 Sep 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
Schools in Jharkhand not to reopen from Sept 21 for class 9th to 12th students
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

झारखंड में 21 सितंबर से नौवीं से लेकर बारहवीं तक के छात्रों के लिए स्कूल नहीं खुलेंगे। दरअसल, केंद्र सरकार के अनलॉक 4.0 की गाइडलाइन में 21 सितंबर से आंशिक तौर पर नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को खोलने जाने की अनुमति दी थी। लेकिन सूबे के शिक्षा और साक्षरता विभाग की माध्यमिक शिक्षा विंग ने अभी तक स्कूलों को फिर से खोलने का प्रस्ताव राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को मंजूरी के लिए नहीं भेजा है।

विज्ञापन


इससे पहले शिक्षा विभाग नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 21 सितंबर से स्कूलों को फिर से खोलने की योजना बना रहा था। लेकिन  सूबे के आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव का कहना है कि उन्हें स्कूलों को 21 सितंबर से खोले जाने को लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 30 अगस्त को जारी किए दिशानिर्देशों में कहा गया है कि स्कूल 30 सितंबर तक बंद रहेंगे। लेकिन नौवीं से लेकर बारहवीं तक के छात्रों को अपने स्कूलों में जाने की अनुमति दी जा सकती है। लेकिन इसके लिए उन्हें अभिभावकों की लिखित अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-जानिए किन राज्यों में 21 सितंबर से खुल रहे हैं स्कूल और किन राज्यों ने कर दिया है मना
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने 21 सितंबर से कंटेंमेंट जोन को छोड़कर सभी जगह नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए आंशिक तौर पर स्कूल खोलने की अनुमति दी है। कई राज्यों ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए  21 सितंबर से स्कूल खोलने को लेकर मनाही कर दी है। जबकि कई राज्य 21 सितंबर से छात्रों के लिए स्कूल खोलने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed