फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Schools, Colleges In Bihar Reopens Today

बिहार: 50 फीसदी क्षमता के साथ आज से खुले स्कूल और कॉलेज, कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन

Mon, 12 Jul 2021 10:12 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 12 Jul 2021 10:12 AM IST
सार

  • बिहार में आज यानी कि सोमवार 12 जुलाई से स्कूल और कॉलेज 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल गए हैं। स्कूल और कॉलेज कोरोना वायरस के लिए जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुले हैं।

विज्ञापन
Schools, Colleges In Bihar Reopens Today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बिहार में आज यानी कि सोमवार 12 जुलाई से स्कूल और कॉलेज 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल गए हैं। स्कूल और कॉलेज कोरोना वायरस के लिए जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुले हैं।ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्रों को स्कूलों में बुलाया गया है। सूबे में 11वीं व 12वीं के सभी स्कूल, डिग्री कालेज और तकनीकी शिक्षण संस्थान 98 दिनों बाद छात्रों के लिए फिर से खुल गए हैं। सूबे की सरकार ने 5 अप्रैल से सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया था।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-दिल्ली विश्वविद्यालय : अगले महीने के पहले सप्ताह में शुरू हो सकते हैं दाखिले 
विज्ञापन


5 जुलाई को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई सीएमजी की बैठक में 12 जुलाई से दसवीं से ऊपर के सभी संस्थानों को आधी क्षमता के साथ खोलने पर निर्णय हुआ था। इसके बाद स्कूलों को फिर से खोलने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। दिशा-निर्देशों के मुताबिक, स्कूल, कॉलेज एवं तकनीकी संस्थानों को कैंपस, फर्नीचर, भंडारकक्ष, पानी की टंकी, वाशरूम और लाइब्रेरी इत्यादी की सही से साफ-सफाई और संक्रमण मुक्त करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-परीक्षा की तारीख घोषित: 24 जुलाई से शुरू होंगी डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं


छात्र कक्षाओं में  छह फीट की दूरी बनाकर बैठेंगे। इससे पहले सूबे के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी का कहना था कि कोरोना के दूसरे चरण के बाद सोमवार से स्कूल, कॉलेज और संस्थान फिर से खुल रहे हैं। उन्होंने सभी को फिर से संस्थानों के खुलने की शुभकामना देते हुए कहा था कि सभी कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed