{"_id":"60e96a678ebc3e53ab7cc875","slug":"bihar-schools-and-colleges-to-reopen-with-50-capacity-on-alternate-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, कोविड-19 प्रोटोकॉल का होगा पालन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बिहार: 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, कोविड-19 प्रोटोकॉल का होगा पालन
Sat, 10 Jul 2021 03:26 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 10 Jul 2021 03:26 PM IST
सार
- बिहार में स्कूल और कॉलेज 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे। स्कूलों और कॉलेजों में कोरोना वायरस के लिए जारी प्रोटोकॉल का पालन होगा।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में स्कूल और कॉलेज 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे। स्कूलों और कॉलेजों में कोरोना वायरस के लिए जारी प्रोटोकॉल का पालन होगा। ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्रों को भी स्कूलों में बुलाया जाएगा। सभी संस्थानों द्वारा पूर्ण रूप से कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-जामिया मिल्लिया इस्लामिया: विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में दाखिले के लिए आज अंतिम दिन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुमार ने हाल ही में घोषणा की थि कि शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलना 12 जुलाई से शुरू होगा। उन्होंने कहा था कि राज्य में कोविड-19 के मामलों की संख्या में गिरावट के बाद यह निर्णय लिया गया है। आपको बता दें कि अब कई राज्य कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए छात्रों के लिए स्कूल व कॉलेजों को फिर से खोल रहे हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-गुजरात: 15 जुलाई से फिर से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज , 50 फीसदी उपस्थिति की अनुमति
हाल ही में सूबे की सरकार ने 7 जुलाई को रेस्तरां, स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने की अनुमति देकर कोविड-19 प्रतिबंधों में ढील दी थी। सरकार ने कहा था कि टीकाकरण के लिए शिक्षण संस्थानों द्वारा विद्यार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की जाए। आपको बता दें कि गुजरात में भी 15 जुलाई से फिर से स्कूल, कॉलेज और टेक्निकल संस्थान खुल रहे हैं। विद्यार्थियों को 50 फीसदी अनुमति के साथ स्कूल, कॉलेज और टेक्निकल संस्थानों में फिजिकल कक्षाएं लेनी की अनुमति होगी।
कमेंट
कमेंट X