{"_id":"5fd845748ebc3e3b8745dd02","slug":"schools-colleges-in-assam-to-reopen-from-this-date-academic-restrictions-to-be-lifted","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में इस दिन से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज, शिक्षा मंत्री ने कही ये बात","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
असम में इस दिन से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज, शिक्षा मंत्री ने कही ये बात
Tue, 15 Dec 2020 10:41 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम में नए साल से स्कूल और कॉलेज फिर से खुल जाएंगे। इस बात की जानकारी सूबे के शिक्षा मंत्री हिमंत बिस्वा ने दी है। उन्होंने कहा कि नए साल से सूबे में सभी क्लास की कक्षाए शुरू हो जाएंगी।प्राथमिक विद्यालयों से लेकर विश्वविद्यालयों तक शैक्षिक संस्थानों पर लगी सभी पाबंदियों को 1 जनवरी 2021 से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-IGNOU ने परीक्षा फॉर्म जमा करने की समय सीमा बढ़ाई, जानें लास्ट डेट
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विभिन्न कक्षाओं की उपस्थिति की क्रमानुसार व्यवस्था को खत्म कर दिया जाएगा और अगले साल से सभी स्तर की नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए देशभर में मार्च से ही स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं और छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। अब असम में नए साल से सभी कक्षाएं नियमित तौर पर शुरू होंगी और छात्र स्कूल आकर शिक्षा ग्रहण करेंगे। सूबे के शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न हालात में पहले के मुकाबले सुधार हुआ है। संक्रमण दर भी कम है। इसलिए ही स्कूलों को नियमित तौर पर खोलने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीएसई को लगाई फटकार, बताया छात्र विरोधी
उन्होंने कहा कि नए साल से माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों की कक्षाएं नियमित तौर पर शुरू होंगी। स्कूलों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों के तहत खोला जाएगा और मास्क पहनना, सैनिटाइज करना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।
कमेंट
कमेंट X