{"_id":"61f4e1e23b0046049c6be7de","slug":"schools-and-colleges-will-reopen-in-pune-district-from-feb-1-for-classes-1-to-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"School Reopening: महाराष्ट्र के पुणे में 1 फरवरी से खुलेंगे स्कूल, बेंगलुरू और त्रिपुरा में भी नए आदेश","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
School Reopening: महाराष्ट्र के पुणे में 1 फरवरी से खुलेंगे स्कूल, बेंगलुरू और त्रिपुरा में भी नए आदेश
Sat, 29 Jan 2022 12:12 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:12 PM IST
सार
School Reopening: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बताया कि किसी भी बच्चे को स्कूल आने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। इसके लिए अभिवावकों की मंजूरी आवश्यक होगी। अगली मीटिंग में स्कूलों से जुड़े अन्य फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
School Reopening
- फोटो : Social Media
विस्तार
कोरोना महामारी की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद देश विभिन्न राज्यों में स्कूलों का खुलना जारी है। इसी क्रम में अब महाराष्ट्र के पुणे में स्कूलों को खोलने की घोषणा कर दी गई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इस बात की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 1 फरवरी, 2022 से जिले में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल शुरू कर दिए जाएंगे। हालांकि, स्कूलों का समय पहले के मुकाबले आधा ही निर्धारित किया गया है। कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए स्कूल पूर्व की ही तरह शुरू होंगे। जिले के कॉलेज भी पहले के तय समयानुसार ही शुरू होंगे।
विज्ञापन
अभिवावकों की मंजूरी जरूरी
राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बताया कि किसी भी बच्चे को स्कूल आने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। इसके लिए अभिवावकों की मंजूरी आवश्यक होगी। अगली मीटिंग में स्कूलों से जुड़े अन्य फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में 24 से खुले हैं स्कूल
कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण महाराष्ट्र में स्कूलों को बंद कर दिया गया था। महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नें राज्य में 24 जनवरी से स्कूलों को खोलने का आदेश दिया था। हालांकि, पुणे में कोरोना के मामलों में तेजी के कारण स्कूलों को एक हफ्ते और बंद करने का फैसला किया गया था।
विज्ञापन
बेंगलुरू में नए आदेश
कर्नाटक के मंत्रा बीसी नागेश ने जानकारी दी है कि राजधानी बेंगलुरू में सोमवार 31 जनवरी से स्कूल खोल दिए जाएंगे। रात्रि कर्फ्यू समाप्त कर दिया जाएगा। शादी समारोह में 200 सदस्य इनडोर और 300 सदस्य आऊटडोर शामिल हो सकेंगे। इसके साथ ही बार और होटल को भी खोलने के आदेश दिए गए हैं। जिम 50 फीसदी और ऑफिस 100 फीसदी क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे। मंदिरों में पूजा करने की छूट है। हालांकि, प्रदर्शन, धार्मिक सभाओं और राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक जारी रहेगी।
त्रिपुरा में भी स्कूल खुलें
त्रिपुरा सरकार ने भी राज्य में सभी प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक के स्कूलों और मदरसा को सोमवार 31, जनवरी से खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि, सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करना जरूरी होगा।
कमेंट
कमेंट X