{"_id":"6153f3208ebc3e0c136d71df","slug":"school-reopen-2021-school-reopen-in-maharashtra-kerala-bihar-himachal-pradesh-tamil-nadu-rajasthan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"School Reopen: ऑफलाइन मोड में शुरू होने जा रही हैं कक्षाएं, जानिए इन 7 राज्यों में कब खुलेंगे स्कूल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
School Reopen: ऑफलाइन मोड में शुरू होने जा रही हैं कक्षाएं, जानिए इन 7 राज्यों में कब खुलेंगे स्कूल
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनिया चौहान
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:32 AM IST
सार
SCHOOL REOPEN 2021: कोरोना की दूसरी लहर के मामले सभी राज्यों में कम होने लगे हैं। इसी के साथ ही अब राज्यों में स्कूल-कॉलेज खुलने शुरू हो गए है, इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से पहले ही शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 4
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया में कोविड-19 महामारी की चपेट में आने के बाद 2020 में भारत के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया था। बता दे की देशभर के बंद स्कूलों को खोलने की प्रक्रिया अब फिर से शुरू हो गई है। UNESCO की रिपोर्ट के अनुसार 500 से अधिक दिनों तक भारत में स्कूलों के बंद रहने से 32 करोड़ से अधिक बच्चे प्रभावित हुए हैं। कोरोना के बढ़ते मामले, माता-पिता की असहमति, त्योहारी सीजन का आगमन कुछ ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से कई राज्य स्कूल फिर से शुरू नहीं कर पा रहे हैं, हर छात्र कभी न कभी सोचता है कि वह फिर से स्कूल परिसर में कब प्रवेश कर पाएगा। दरअसल इस महामारी ने पूरी शिक्षा व्यवस्था को ही बदल कर रख दिया है। पहले सभी छात्र शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम थे। अमीरों के बच्चे हों या गरीब के लेकिन अब ऐसा लगता है कि केवल मध्यम वर्ग और अमीर ही ऑनलाइन शिक्षा का खर्च उठा सकते हैं।
कोरोना के बीच स्कुल जाकर पढ़ाई का नारा अब नए सिरे से गूँज रहा है। देश के कई राज्यों में स्कूल खोल दिए गए हैं। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से पहले ही शिक्षा अधिकारियों को कोरोना गाइडलाइंस के दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। कोरोना की दूसरी लहर के मामले सभी राज्यों में कम होने लगे हैं । इसी के साथ ही अब राज्यों में स्कूल-कॉलेज खुलने शुरू हो गए है।
कोरोना प्रोटोकाल का पालन
2 of 4
स्कूल
- फोटो : amar ujala
केरल: कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने के साथ ही स्कूल 1 नवंबर से फिर से खुलने के लिए तैयार हैं। कोविड -19 समीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, कक्षा पहली से सांतवीं और दसवीं से बारहवीं के लिए स्कूल आधारित कक्षाएं 1 नवंबर से शुरू होंगी। इसके अलावा कोरोना की स्थिति को देखते हुए अन्य कक्षाएं 15 नवंबर से फिर से ऑफलाइन मोड में शुरू किया जाएगा।
महाराष्ट्र: राज्य सरकार ने 4 अक्टूबर 2021 से स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है। आदेश के अनुसार स्कूल चरणबद्ध तरीके से फिर से खुलेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कक्षा पांचवीं से बारहवीं तक ऑफलाइन मोड में फिर से खुलेंगे जबकि शहरी क्षेत्रों में कक्षा आठवीं से बारहवीं तक शुरू होगी बता दे की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में स्कूलों को फिर से खोलने की मंजूरी दे दी है।
बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान
3 of 4
स्कूल के छात्र
- फोटो : पीटीआई
राजस्थान: राज्य सरकार ने राजस्थान में प्राथमिक स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया। 30 सितंबर से खुले कक्षा पहली से पांचवीं तक के स्कूल, छात्रों को उनकी नियमित स्कूल की यूनिफॉर्म के बिना कक्षाओं में भाग लेने की अनुमति दी गई है।
तमिलनाडु: प्रशासन ने पहली से आठवीं तक की कक्षाओं के प्राथमिक छात्रों को स्कूल ले जाने की योजना बनाई है। बता दें कि राज्य में 1 सितंबर को नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूलों को फिर से खोल दिया गया है।
बिहार: राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बिहार के स्कूल 16 अगस्त 2021 से कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्रों के लिए फिर से खोल दिए गए हैं। सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना गाइडलाइंस शेयर करते हुए लोगों से अपील की है कि कोविड-19 से बचने के लिए सावधानी अभी भी बहुत जरूरी है, शिक्षा के साथ बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग के दिशा-निर्देश
4 of 4
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश: 27 सितंबर को कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूल कोविड-19 की तीसरी लहर के डर के साथ फिर से खुल गए हैं। वहीं कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। बता दें कि इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश में अप्रैल और अगस्त के बीच स्कूल खोले गए थे लेकिन कोविड के मामलों में उछाल के बाद उन्हें बंद करना पड़ा था।
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना की स्थिति को नियंत्रण में देखते हुए संगठन के अध्यक्ष आर. सी. जैन ने कहा कि दूसरे राज्यों में स्कूल खुल चुके हैं, जबकि दिल्ली में 1 सितंबर से नौवीं से बारहवीं तक के स्कूल ही खुले हैं। वहीं बताया जा रहा है हालात की समीक्षा करने के बाद दिल्ली के शिक्षा विभाग प्राइमरी और प्री-प्राइमरी की कक्षाओं के लिए तीसरे चरण में स्कूल खोलने का फैसला किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X