{"_id":"63677d1a1863cb62d7783f47","slug":"school-education-department-will-begin-coaching-classes-for-11-and-class-12-students-who-are-preparing-for-nee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NEET 2023: तमिलनाडु में कक्षा 11, 12 के छात्रों को NEET की कोचिंग, नवंबर के तीसरे हफ्ते से शुरू होंगी कक्षाएं","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET 2023: तमिलनाडु में कक्षा 11, 12 के छात्रों को NEET की कोचिंग, नवंबर के तीसरे हफ्ते से शुरू होंगी कक्षाएं
Sun, 06 Nov 2022 02:53 PM IST
सौरभ पांडे
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडे
Updated Sun, 06 Nov 2022 02:53 PM IST
सार
NEET 2023: तमिलनाडु में कक्षा 11, 12 के छात्रों को NEET की कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए नवंबर के तीसरे हफ्ते से कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
student
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के स्कूल शिक्षा विभाग ने NEET 2023 उम्मीदवारों के लिए एक घोषणा की है। स्कूल शिक्षा विभाग कक्षा 11 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए कोचिंग कक्षाएं शुरू करेगा जो राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, एनईईटी की तैयारी कर रहे हैं। ये कक्षाएं नवंबर के तीसरे सप्ताह से शुरू हो जाएंगी। कक्षाएं अंग्रेजी और तमिल दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएंगी। छात्र किसी भी भाषा का विकल्प चुन सकते हैं।
विज्ञापन
420 केंद्रों की पहचान
बता दें कि कोचिंग कक्षाओं के संचालन के लिए लगभग 420 केंद्रों की पहचान की गई है। शिक्षा बोर्ड ने घोषणा की है कि अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। यह पहला मौका है जब इतने बड़े स्तर पर कोचिंग का आयोजन किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबित उद्योग से जुड़े शिक्षकों को इसमें शामिल किया जाएगा और छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाले परीक्षा- प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान किए जाएंगे, जो उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने में मदद करेंगे।

कैसे होगा छात्रों का चयन
स्कूल शिक्षा विभाग ने यह भी साझा किया कि प्रत्येक स्कूल का एक शिक्षक कार्यक्रम के समन्वयक के रूप में कार्य करेगा। स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, कक्षा 12 के कुल 50 छात्रों का चयन किया जाएगा। चयन उनके 11वीं कक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा। कक्षा 11 के लिए कुल 20 छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा और चयन दसवीं कक्षा के अंकों के आधार पर होगा। कक्षाओं में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को उपस्थित होना होगा। छात्रों की प्रगति पर मूल्यांकन के लिए दर्ज और पंजीकृत कक्षाओं में आयोजित टेस्ट में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों को आधार माना जाएगा।

कमेंट
कमेंट X