School Closed: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर! बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल
School Holiday in Uttarakhand: उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में आज (30 अगस्त) कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और प्राइवेट स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Uttarakhand School Holiday: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ने लगा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते सरकार ने एहतियातन कदम उठाते हुए बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में आज (30 अगस्त) सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू होगा। प्रशासन का कहना है कि खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश के चलते बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून ने चेतावनी जारी की है कि आज बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज बौछारें पड़ने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग की इस चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश दिया है।
प्रशासन का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है। लगातार बारिश से कई जगह भूस्खलन और जलभराव की स्थिति भी बनी हुई है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बच्चे घर से बाहर न निकलें और पूरी सतर्कता बरतें। साथ ही, लोगों को अलर्ट रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
कमेंट
कमेंट X