HP NMMS 2024: हिमाचल प्रदेश एनएमएमएस परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां जानें चेक करने का तरीका
HP NMMS 2024: एससीईआरटी ने आज हिमाचल प्रदेश एनएमएमएस परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिन भी छात्रों ने छात्रवृत्ति परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HP NMMS 2024 Result: राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), सोलन ने आज 15 मई को हिमाचल प्रदेश एनएमएमएस परिणाम घोषित कर दिया है। एचपी एनएमएमएस परिणाम जिला-वार मेरिट सूची पीडीएफ के रूप में घोषित किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट (humachalservices.nic.in.)पर जाकर एचपी एनएमएमएस परिणाम देख सकते हैं। एचपी एनएमएमएस परीक्षा 26 नवंबर, 2023 को आयोजित की गई थी।
केंद्रीय क्षेत्र योजना के तहत एनएमएमएस योजना सीसीईए से अनुमोदन के बाद 2008 में शुरू की गई थी । इसका प्राथमिक उद्देश्य आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि के शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करना है ताकि उन्हें आठवीं कक्षा में पढ़ाई छोड़ने से रोका जा सके और उन्हें माध्यमिक स्तर पर आगे की शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित किया जा सके।
छात्रवृत्ति राशि
प्रत्येक वर्ष, चयनित नौवीं कक्षा के छात्रों को दसवीं से बारहवीं कक्षा में नवीनीकरण के अवसर के साथ एक लाख नई छात्रवृत्तियां दी जाती हैं, जिससे वे राज्य सरकार, सरकारी सहायता प्राप्त और स्थानीय निकाय स्कूलों में अध्ययन कर सकें। 1 अप्रैल, 2017 से एनएमएमएस छात्रवृत्ति राशि बढ़ाकर 12,000 रुपये प्रति वर्ष कर दिया है, पहले यह 6,000 रुपये प्रति वर्ष थी।
चयन प्रक्रिया
एनएमएमएस के लिए छात्रों का चयन करने के लिए प्रत्येक राज्य या केंद्रशासित प्रदेश अपनी व्यक्तिगत परीक्षा आयोजित करता है। यह परीक्षा कक्षा 8वीं में आयोजित की जाती है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले छात्रों को एनएमएमएसएस परीक्षा के भाग के रूप में मानसिक योग्यता परीक्षण (एमएटी) और स्कोलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (एसएटी) दोनों को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करना आवश्यक है, जिसमें कुल मिलाकर कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होते हैं। हालांकि, अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के छात्रों के लिए, योग्यता अंक 32% है।
एचपी एनएमएमएस परिणाम डाउनलोड करने के चरण
एचपी एनएमएमएस परिणाम डाउनलोड करने के लिए छात्र इन चरणों का पालन कर सकते हैं।
- एनएमएमएस एचपी परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- humachalservices.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है "एनएमएमएस 2024 परीक्षा 2024-24 का परिणाम"।
- एचपी एनएमएमएस 2024 परिणाम पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपना नाम और रोल नंबर खोजें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एचपी एनएमएमएस परिणाम डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X