फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SBI PO 2021 Final Result Out Check Download steps Sarkari Result at sbi.co.in

SBI PO 2021 Final Result: भारतीय स्टेट बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, यहां करें चेक

Tue, 15 Mar 2022 10:27 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 15 Mar 2022 10:27 PM IST
सार

SBI PO 2021 Final Result Declared: ऐसे उम्मीदवार, जो जनवरी 2022 के अंतिम सप्ताह और फरवरी 2022 में आयोजित साक्षात्कार के दौर में उपस्थित हुए थे, वे एसबीआई पीओ फाइनल रिजल्ट 2021 की पीडीएफ फाइल में अपने नाम और रोल नंबर की मदद से परिणाम की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन
SBI PO 2021 Final Result Out Check Download steps Sarkari Result at sbi.co.in
SBI PO 2021 Final Result Declared

विस्तार

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की ओर से एसबीआई पीओ भर्ती विज्ञापन CRPD/ PO/ 2021-22/18 के अधीन परीक्षा 2021 (SBI PO 2021) के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। एसबीआई ने प्रोबेशनरी ऑफिसर यानी परिवीक्षाधीन अधिकारी (PO) के फाइनल रिजल्ट ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

ऐसे उम्मीदवार, जो जनवरी 2022 के अंतिम सप्ताह और फरवरी 2022 में आयोजित साक्षात्कार के दौर में उपस्थित हुए थे, वे एसबीआई पीओ फाइनल रिजल्ट 2021 की पीडीएफ फाइल में अपने नाम और रोल नंबर की मदद से परिणाम की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन

एसबीआई पीओ 2021 के फाइनल रिजल्ट की पीडीएफ में फाइनल पोस्टिंग आवंटन के लिए योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। उम्मीदवार, अपनी पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड का उपयोग करके एसबीआई पीओ 2021 का अपना स्कोर कार्ड तथा लेटर टू सक्सेसफुल कैंडिडेट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

एसबीआई ने एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा 2021 परिणाम अंक और एसबीआई पीओ साक्षात्कार के साथ-साथ एसबीआई पीओ 2021 का अंतिम परिणाम की जांच करने के लिए लिंक भी प्रदान किया है। एसबीआई पीओ मेन्स और साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार एसबीआई पीओ के लिए उपयोग किए गए चरणों का पालन करके आधिकारिक वेबसाइट से फाइनल रिजल्ट, स्कोर कार्ड और और कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

एसबीआई पीओ अंतिम परिणाम 2021 चरण डाउनलोड करें

  1. उम्मीदवार को सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर ऊपर दाएं कोने में दिए गए 'करियर' मेनू पर क्लिक करें।
  3. यहां एक बार फिर ऊपर दाएं कोने में पीले रंग लिखे लेटेस्ट अनाउंसमेंट पर क्लिक करें। 
  4. यहां उपलब्ध सूचनाओं में से एसबीआई पीओ संबंधी सूचना खोजें।
  5. एसबीआई पीओ फाइनल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  6. अब आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुलेगी। 
  7. यहां अपने कीबोर्ड से ctrl+f बटन दबाकर फाइंड टूल ओपन करें।
  8. अब सर्च और फाइल टूल में अपने रोल नंबर टाइप करके लिस्ट में अपना रोल नंबर खोजें है। 
  9. वहीं, स्कोर कार्ड देखने के लिए लेटेस्ट अनाउंसमेंट सेक्शन में जाकर स्कोर कार्ड तथा लेटर टू सक्सेसफुल कैंडिडेट पर क्लिक करें।
  10. अब अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके एसबीआई पीओ अंतिम परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें।
  11. भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड किया गया एसबीआई पीओ अंतिम परिणाम को प्रिंट आउट कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed