फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SBI Apprentice admit card 2023 released at sbi.co.in, exam will be held on December 7

SBI Apprentice 2023: एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड; एग्जाम 7 दिसंबर को

Tue, 21 Nov 2023 11:17 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 21 Nov 2023 11:17 AM IST
सार

SBI Apprentice Admit Card 2023 OUT: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 7 दिसंबर को देशभर में आयोजित की जाएगी। संबंधित उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से  अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
SBI Apprentice admit card 2023 released at sbi.co.in, exam will be held on December 7
SBI Apprentice Admit Card 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SBI Apprentice Admit Card 2023: भारतीय स्टेट बैंक ने विभिन्न अप्रेंटिस पदों की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in के माध्यम से अपना एसबीआई अपरेंटिस एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

7 दिसंबर को होगी परीक्षा

एसबीआई अप्रेंटिस हॉल टिकट 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं। शेड्यूल के मुताबिक, एसबीआई अप्रेंटिस परीक्षा 7 दिसंबर को देशभर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 100 अंकों की 1 घंटे की अवधि की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस आधार पर होगा चयन

भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में कुल 6160 अप्रेंटिस पदों को भरना है। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और उसके बाद स्थानीय भाषा की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

परीक्षा के दिन के लिए एसबीआई अप्रेंटिस एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। यदि अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र प्रस्तुत करने में विफल रहते हैं तो उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

SBI Apprentice Admit Card 2023: ऐसे डाउनलोड करें

  • एसबीआई के करियर पेज sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
  • अप्रेंटिस एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed