Bank of Baroda SO परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, यहां करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक ऑफ बड़ौदा ने एसओ परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। कुल 913 पदों पर निकली विज्ञप्ति के तहत एसओ के पदों पर आवेदन मांगे गए थे। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में उपस्थित होना चाहते हैं, वे बैंक ऑफ बड़ौदा की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा के प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि 913 एसओ पदों के लिए 17 मार्च 2019 को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबधित सभी जानकरी जैसें- परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, परीक्षा का समय आदि सभी जानकारियां आपके प्रवेश पत्र पर अंकित हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा की एसओ परीक्षा के प्रवेश पत्र दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करके डाउनलोड करें।
- सबसे पहले उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट https://www.bankofbaroda.com/ पर जाएं।
- इसके बाद आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर ऑनलाइन परीक्षा प्रवेश पत्र का एक पेज होगा।
- पूछे गए पंजीकरण नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
- उम्मीदवार लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका परीक्षा प्रवेश पत्र आपकी होम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट को परीक्षा केंद्र में ले जाने के लिए सुरक्षित रख लें।
अधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
बैंक ऑफ बड़ौदा एसओ परीक्षा प्रवेश पत्र के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X