{"_id":"5f2510b48ebc3e63a25dd9ef","slug":"sanskrit-push-begins-ugc-asks-universities-to-organize-sanskrit-day-events","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी की अपील- विश्व संस्कृत दिवस कार्यक्रम का आयोजन करें सभी विश्वविद्यालय","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूजीसी की अपील- विश्व संस्कृत दिवस कार्यक्रम का आयोजन करें सभी विश्वविद्यालय
Sat, 01 Aug 2020 12:58 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
यूजीसी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों में विश्व संस्कृत दिवस के आयोजन की अपील की है। यूजीसी सचिव रजनीश जैन की तरफ से देश के विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को इसे लेकर खत लिखा गया है। जिसमें सभी विश्वविद्यालयों से विश्व संस्कृत दिवस से संबंधित आयोजन करने के लिए कहा है। ‘संस्कृत सप्ताह समारोह’ मनाने का भी अनुरोध किया गया है। यूजीसी की ओर से यह पत्र विश्वविद्यालयों को तीस जुलाई को लिखा गया है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
यूजीसी के खत में बताया गया है कि संस्कृत विश्वविद्यालयों के समूह ने विश्व संस्कृत दिवस को 31 जुलाई से 6 अगस्त तक ‘संस्कृत सप्ताह समारोह’ के तौर मनाने का निर्णय लिया है। ऐसे में यूजीसी भी सभी विश्वविद्यालयों को विश्व संस्कृत दिवस मनाने का निवेदन करता है।संस्कृत विश्वविद्यालयों के समूह ने अन्य विश्वविद्यालयों से ‘संस्कृत सप्ताह समारोह’ मनाने का निवेदन किया है। गौरतलब है कि इस साल विश्व संस्कृत दिवस 3 अगस्त को राखी के दिन मनाया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-जानिए कर्नाटक में कब से लागू होगी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति? शिक्षा मंत्री ने कही ये अहम बात
विज्ञापन
विश्व संस्कृत दिवस मनाने के लिए संस्कृत सप्ताह समारोह का आयोजन भी शुरू हो गया है।पूरे सप्ताह इसे लेकर प्रतियोगिताओं का ऑनलाइन आयोजन होगा। समारोहों का आयोजन भी ऑनलाइन मोड में चल रहा है। गौरतलब है कि वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से इस वक्त देशभर के सभी स्कूल एवं कॉलेज बंद हैं। ऐसे में संस्कृत विश्वविद्यालयों में इस आयोजन के कार्यक्रम ऑनलाइन हो रहे हैं। कार्यक्रमों में आचार्य स्तर और शास्त्री स्तर के छात्रों के लिए कहानियों का वाचन, गीत स्पर्धा और कविता पाठ संस्कृत में किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें-NEP 2020: आसान भाषा और इन 10 सवालों के जरिए समझें नई शिक्षा नीति
साल 1969 से ही रक्षा बंधन के दिन विश्व संस्कृत दिवस मनाया जा रहा है। श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन विश्व संस्कृत दिवस मनाया जाता है और अनेक कार्यक्रम होते हैं।
कमेंट
कमेंट X