फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka will implement NEP from August: Minister

जानिए कर्नाटक में कब से लागू होगी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति? शिक्षा मंत्री ने कही ये अहम बात

Sat, 01 Aug 2020 11:36 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 01 Aug 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
Karnataka will implement NEP from August: Minister
शिक्षा नीति - फोटो : source

कर्नाटक में नई शिक्षा नीति को अगस्त से लागू किया जाएगा। इस बात की जानकारी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने दी है। उनका कहना है कि सूबे में राज्य नीति के एक मसौदे के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को विलय करके अगस्त से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह के भीतर सूबे की नीति और नई राष्ट्रीय सुरक्षा नीति को विलय करके कर्नाटक के लिए एक अलग शिक्षा नीति लाई जाएगी। एनईपी मसौदा समिति के अध्यक्ष कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन के साथ एक वीडियो सम्मेलन में शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने इस बात का खुलासा किया।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि सूबा शिक्षा नीति को व्यवस्थित रूप से लागू करने में सबसे आगे होगा। एनईपी एक पूर्ण नीति है। कर्नाटक सरकार ने पहले ही केंद्र सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति को स्वीकार करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया है। इसे कैसे लागू किया जाए इस पर एक बैठक की है। इसके साथ ही एनईपी 2020 को स्वीकार करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया है। उन्होंने जानकारी दी है कि कि नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए NEP 2020 के सदस्यों के साथ बैठक हुई है। इसके लिए एक टास्ट फोर्स बनाया गया है, जो कि 16 अगस्त को कार्ययोजना और 20 अगस्त को विस्तृत कार्ययोजना पेश करेगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-NEP 2020: आसान भाषा और इन 10 सवालों के जरिए समझें नई शिक्षा नीति 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP) को मंजूरी दी और मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय कर दिया। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने घोषणा करते हुए कहा कि सभी उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए एक ही नियामक होगा व एमफिल को खत्म किया जाएगा। उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे ने कहा कि डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी मंच (NETF) बनाया जाएगा। ई-पाठ्यक्रम (ई-कोर्सेस) शुरू में आठ क्षेत्रीय भाषाओं में विकसित होंगे और वर्चुअल लैब विकसित की जाएगी।

नई शिक्षा नीति के तहत स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा में कई अहम बदलाव हुए हैं और ये के. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता में बनी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 1986 में ड्राफ्ट हुई थी और 1992 में इसमें संशोधन (अपडेट) हुआ एवं करीब 34 साल बाद 2020 में इसमें कई अहम व महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। जिसे इसके 108 पेजों के ड्राफ्ट में 21वीं शताब्दी की पहली शिक्षा नीति बताया गया है, जिसका लक्ष्य देश के विकास के लिए अनिवार्य आवश्यकता को पूरा करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed