{"_id":"5d2ea82f8ebc3e6cfc5d77f3","slug":"salary-will-depend-on-the-number-of-students-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की संख्या पर सैलरी होगी निर्भर, बच्चे कम तो रुकेगा वेतन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
छात्रों की संख्या पर सैलरी होगी निर्भर, बच्चे कम तो रुकेगा वेतन
Wed, 17 Jul 2019 10:16 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Wed, 17 Jul 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों में लगातार कम हो रही बच्चों की संख्या को देखते हुए बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया है। इसके तहत अब स्कूलों में छात्रों की संख्या कम होने पर स्टाफ का वेतन रोक दिया जाएगा। बेसिक स्कूलों में छात्रा संख्या बढ़ाने के लिए अफसर लगातार सख्ती कर रहे है, लेकिन इसके बावजूद धरातल पर अभी इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। बता दें कि 21 फरवरी को सीडीओ की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
जिसमें पिछले साल की अपेक्षा नए सत्र में बच्चों के नामांकन के वृद्धि सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए थे। ऐसा करने वाले प्रत्येक विकासखंड के एक सर्वश्रेष्ठ नामांकन प्रधानाध्यापक को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया था। इसके बावजूद स्कूलों में छात्र संख्या नहीं बढ़ सकी है। इसके बाद अफसरों ने कड़ा रुख अपनाया है। बीएसए देवेंद्र स्वरूप ने बताया कि 25 जुलाई तक विद्यालय में नामांकित छात्र संख्या पिछले साल की 30 सितंबर की छात्र संख्या से कम रहती है तो संबंधित विद्यालय में कार्यरत समस्त स्टाफ का अग्रिम आदेशों तक वेतन/ मानदेय आहरित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X