फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Sainik Schools Society Begins Admission process for 10 newly-approved Sainik Schools begins says MoD

Sainik Schools Admission: 10 नए सैनिक स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 485 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

Mon, 23 May 2022 11:34 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 23 May 2022 11:34 PM IST
सार

Sainik Schools Admission: सैनिक स्कूलों का प्रबंधन करने वाली सैनिक स्कूल सोसायटी ने इन स्कूलों के लिए चुने गए 485 उम्मीदवारों की पहली अस्थायी सूची जारी कर दी है। 

विज्ञापन
Sainik Schools Society Begins Admission process for 10 newly-approved Sainik Schools begins says MoD
Sainik Schools Admission

विस्तार

Sainik Schools Admission: सैनिक स्कूलों में दाखिला चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है। रक्षा मंत्रालय (MoD) ने सोमवार को कहा कि 10 नव-स्वीकृत सैनिक स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है और पहली ई-काउंसलिंग के नतीजे 21 मई को घोषित किए गए।

विज्ञापन

मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि नए स्वीकृत स्कूलों में कम से कम 40 फीसदी सीटें उन उम्मीदवारों से भरी जाएंगी, जिन्होंने इस साल अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) पास की है।

विज्ञापन

भारत में सैनिक स्कूलों का प्रबंधन करने वाली सैनिक स्कूल सोसायटी ने इन स्कूलों के लिए चुने गए 485 उम्मीदवारों की पहली अस्थायी सूची जारी कर दी है। उम्मीदवारों के पास आवंटन के लिए अधिकतम 10 स्कूलों का चयन करने का विकल्प था। इसके बाद, स्कूलों के लिए छात्रों की रैंक और प्राथमिकता के आधार पर, स्कूलों के लिए छात्रों का स्वचालित प्रक्रिया से आवंटन किया गया।

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि अंतरिम रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार को स्कूल आवंटन स्वीकार करना होगा और प्रवेश औपचारिकताओं के लिए आगे बढ़ना होगा। हालांकि, वे आगे के विचार के लिए दूसरे दौर की काउंसलिंग या नॉट इंटरेस्टेड के विकल्प पर भी विचार कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए sainikschool.ncog.gov.in और aissee.nta.nic.in पर विजिट करें।
 

विज्ञापन

Sainik Schools Admission: महत्वपूर्ण तिथियां

  1. एआईएसएसईई योग्य उम्मीदवारों के लिए ई-काउंसलिंग पोर्टल पर स्कूलों के पंजीकरण और चयन की शुरुआत : 08-मई-2022
  2. ई-काउंसलिंग के लिए एआईएसएसईई योग्य उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि : 14-मई-2022
  3. काउंसलिंग के पहले दौर के लिए AISSEE योग्य उम्मीदवारों द्वारा स्कूलों के चयन की अंतिम तिथि : 14-मई-2022
  4. काउंसलिंग के पहले दौर के लिए मेरिट सूची की घोषणा : 21-मई-2022
  5. काउंसलिंग के दूसरे दौर के लिए पंजीकरण शुरू : जल्द सूचित किया जाएगा
  6. काउंसलिंग के दूसरे दौर के लिए स्कूलों के चयन की अंतिम तिथि : जल्द सूचना दी जाएगी
  7. काउंसलिंग के दूसरे दौर के लिए मेरिट सूची की घोषणा : जल्द सूचना दी जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed