{"_id":"61cabb507f76871f6403146b","slug":"rsos-result-2021-rajasthan-state-open-school-10th-and-12th-result-released-know-how-to-check-here-sarkari-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"RSOS Result 2021: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी, यहां देखें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
RSOS Result 2021: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी, यहां देखें
Tue, 28 Dec 2021 12:53 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:53 PM IST
सार
RSOS Result 2021: जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणामों को चेक कर सकते हैं। छात्रो को इसके लिए अपने रोल नंबर का प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन
RSOS Result 2021
- फोटो : source
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के 10वीं और बारहवीं कक्षा के परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने इन परिणामों को जारी किया। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह rsosapp.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने परिणामों को चेक कर सकते हैं। छात्रो को इसके लिए अपने रोल नंबर का प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन
1.57 लाख छात्रों ने कराया था पंजीयन
रिपोर्ट के मुकाबिक राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के 10वीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए करीब 1.57 लाख छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। इनमे दसवीं के 90 हजार और बारहवीं के 67 हजार छात्र शामिल थे। परीक्षा का आयोजन अक्तूबर और नवंबर 2021 में किया गया था।
विज्ञापन
12वीं में हर्षा ने किया टॉप
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के बारहवीं कक्षा की परीक्षा में बालिका वर्ग में हर्षा ने 84.40 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं, लक्ष्मी दूसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग में पहले स्थान पर योगेश कुमार और दूसरे स्थान पर अनमोल जोशी रहे।
विज्ञापन
दसवीं कक्षा के परिणामों में बालिका वर्ग में पूजा चौधरी मे पहला और भावना यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालक वर्ग में मुकेश कुमार ने पहला और विनोद मालव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले तक राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के दसवीं और बारहवीं के परिणाम अलग-अलग जारी किए जाते थे। ऐसे पहली बार हुआ है कि परिणाम एक साथ आए हों।
कैसे देखें अपना परिणाम?
छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपने परिणाम को देख सकते हैं।
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsosapp.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणामों से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपने रोल नंबर के माध्यम से लॉगिन करें।
4. आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
5. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड कर लें।
कमेंट
कमेंट X