फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RSOS 10th 12th Result 2025 Declared: Check and Download Marksheet at rsos.rajasthan.gov.in; Direct Link Here

RSOS 10th 12th Result 2025: राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित, तुरंत इस लिंक से देखें नतीजे

Thu, 19 Jun 2025 11:59 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 19 Jun 2025 11:59 AM IST
सार

RSOS 10th 12th Result 2025 OUT: राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
RSOS 10th 12th Result 2025 Declared: Check and Download Marksheet at rsos.rajasthan.gov.in; Direct Link Here
RSOS 10th 12th Result 2025 Declared - फोटो : freepik

विस्तार

RSOS 10th 12th Result 2025 Declared: राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड (RSOS) ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने इस साल की परीक्षाएं दी थीं, वे अब rsos.rajasthan.gov.in और rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

शिक्षा संकुल परिसर में हुई घोषणा

राजस्थान ओपन स्कूल द्वारा परीक्षा परिणामों की घोषणा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा शिक्षा संकुल परिसर से की गई। इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 21 अप्रैल से 16 मई 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। वहीं पाकिस्तान युद्ध के कारण बीकानेर, जैसलमेर, फलौदी, बाड़मेर, श्रीगंगानगर और जोधपुर में स्थगित हुई परीक्षाएं 28 से 30 मई के बीच ली गईं।
विज्ञापन

कक्षा 12वीं और 10वीं में 57 हजार 80 विद्यार्थी सफल

कक्षा 12वीं की स्ट्रीम-1 में कुल 40,830 विद्यार्थी पंजीकृत थे और सभी ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें से 13,477 छात्र पूरी तरह से उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं, जबकि 27,353 छात्रों को आंशिक रूप से उत्तीर्ण माना गया है। वहीं, 10वीं स्ट्रीम-1 में 48,294 छात्र पंजीकृत थे और सभी ने परीक्षा दी। इनमें से 13,603 छात्र पास हुए हैं, जबकि 34,691 छात्र आंशिक रूप से उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) की विशेषता यह है कि यहां किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जाता। जो छात्र कुछ विषयों में सफल नहीं हो पाते, उन्हें “आंशिक रूप से उत्तीर्ण” का दर्जा दिया जाता है। ऐसे छात्रों को बाद में दोबारा परीक्षा देकर पूर्ण रूप से उत्तीर्ण होने का अवसर दिया जाता है।

लड़कियों ने दोनों कक्षाओं में मारी बाजी

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामों में इस बार छात्रों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। कक्षा 12वीं में कुल 49.1 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। इनमें लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 49.4 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का परिणाम 48.7 फीसदी रहा है। वहीं कक्षा 10वीं में कुल 46.1 फीसदी छात्र पास हुए हैं, जिसमें लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 47.7 फीसदी और लड़कों का पासिंग प्रतिशत 43.1 फीसदी दर्ज किया गया है। 

15 दिन के भीतर पुनर्मूल्यांकन का करना होगा अनुरोध

जो स्टूडेंट परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं, वह 15 दिन के भीतर पुनर्मूल्यांकन का अनुरोध कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के निदेशक को देय डिमांड ड्राफ्ट का उपयोग आवेदन भेजने के लिए किया जाना चाहिए, साथ ही आवश्यक आवेदन शुल्क भी देना होगा। पुनर्मूल्यांकन के लिए, छात्रों को प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए 200 रुपये का भुगतान करना होगा। 45 दिनों के भीतर, RSOS 12वीं पुनर्मूल्यांकन परिणाम 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

RSOS 10th 12th Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) का चयन करें।
  • अब एनरोलमेंट नंबर, जन्मतिथि, और दिया गया कोड भरें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • आप चाहें तो मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed