फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RSMSSB registration 2024 window closes today; 4,197 vacancies for grade 2, read here

RSMSSB Registration 2024: ग्रेड 2 की 4,197 पदों पर आवेदन की आज अंतिम तिथि, यहां पढ़ें पूरा विवरण

Wed, 20 Mar 2024 03:54 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 20 Mar 2024 03:54 PM IST
सार

RSMSSB Registration window close today: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ग्रेड 2 रिक्तियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज, यानी 20 मार्च को बंद कर देगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत आवेदन कर दें।

विज्ञापन
RSMSSB registration 2024 window closes today; 4,197 vacancies for grade 2, read here
RSMSSB

विस्तार

RSMSSB Registration window close today: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ग्रेड 2 रिक्तियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज, यानी 20 मार्च को बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov पर जाकर फौरन आवेदन कर दें।

विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आरएसएमएसएसबी इस भर्ती अभियान के तहत ग्रेड 2 विभाग में कुल 4,197 रिक्तियों को भरेगा। इनमें से 3,552 रिक्तियां कनिष्ठ सहायक पद के लिए हैं, जबकि ग्रेड 1 के लिए कुल 584 पद रिक्तियां है और 61 रिक्तियां क्लर्क ग्रेड 2 के लिए आरक्षित हैं।

विज्ञापन

योग्यता
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ओ' लेवल कंप्यूटर डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार को हिंदी भाषा का कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए और राजस्थानी संस्कृति से अवगत होना चाहिए। इस परीक्षा के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। हालाँकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, उसके बाद कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और दक्षता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • 'रिक्रूटमेंट' टैब पर क्लिक करें।
  • अब, 'RSMSSSB recruitment 2024 Registration' लिंक पर क्लिक करें।
  • दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करके सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed