RSMSSB Registration 2024: ग्रेड 2 की 4,197 पदों पर आवेदन की आज अंतिम तिथि, यहां पढ़ें पूरा विवरण
RSMSSB Registration window close today: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ग्रेड 2 रिक्तियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज, यानी 20 मार्च को बंद कर देगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत आवेदन कर दें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RSMSSB Registration window close today: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ग्रेड 2 रिक्तियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज, यानी 20 मार्च को बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov पर जाकर फौरन आवेदन कर दें।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आरएसएमएसएसबी इस भर्ती अभियान के तहत ग्रेड 2 विभाग में कुल 4,197 रिक्तियों को भरेगा। इनमें से 3,552 रिक्तियां कनिष्ठ सहायक पद के लिए हैं, जबकि ग्रेड 1 के लिए कुल 584 पद रिक्तियां है और 61 रिक्तियां क्लर्क ग्रेड 2 के लिए आरक्षित हैं।
योग्यता
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ओ' लेवल कंप्यूटर डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार को हिंदी भाषा का कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए और राजस्थानी संस्कृति से अवगत होना चाहिए। इस परीक्षा के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। हालाँकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, उसके बाद कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और दक्षता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।
ऐसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- 'रिक्रूटमेंट' टैब पर क्लिक करें।
- अब, 'RSMSSSB recruitment 2024 Registration' लिंक पर क्लिक करें।
- दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करके सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X