फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RPSC RAS Prelims Exam 2023 centre changed in Jaipur, notice at rpsc.rajasthan.gov.in

RPSC RAS 2023: जयपुर में बदला गया आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा का केन्द्र, अब इस सेंटर पर होगा एग्जाम

Fri, 29 Sep 2023 07:54 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 29 Sep 2023 07:54 AM IST
सार

RPSC RAS 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जयपुर में आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा केंद्र बदल दिया है। नए परीक्षा केन्द्र से जुड़ी डिटेल नीचे पढ़ें।
 

विज्ञापन
RPSC RAS Prelims Exam 2023 centre changed in Jaipur, notice at rpsc.rajasthan.gov.in
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

RPSC RAS 2023 Exam Centre Change: आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्तूबर, 2023 को आयोजित की जानी है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल जारी किया गया था। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जयपुर में आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा केंद्र बदल दिया है। उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।

विज्ञापन


राजस्थान लोक सेवा आयोग  द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा आयोजन के लिए जयपुर में परीक्षा केंद्र बदल दिया गया है। 

विज्ञापन

ये बदलाव हुआ

नोटिस के मुताबिक, रोल नंबर श्रृंखला -1261023 से 1261358 के जो उम्मीदवार (16-0185), शिवालिक कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन, बस स्टैंड जगतपुरा, जिला जयपुर, पिन कोड- 302001 में परीक्षा देने वाले थे, वे अब जे.एस. एंजेल्स अकादमी 52-53, जगदीश विहार, मुख्य बस स्टैंड, जगतपुरा, जयपुर, पिन कोड- 302017 में परीक्षा देंगे। संबंधित उम्मीदवारों नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हो जाएं।

आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 28 सितंबर, 2023 को जारी किया गया था, जोकि आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। लिखित परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। 

प्रारंभिक परीक्षा 200 अंकों की होगी और इसमें सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान के प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed