फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RPSC RAS Admit Card 2023 Know how to download at rpsc.rajasthan.gov.in

RPSC RAS Admit Card 2023: कल जारी होगा आरएएस प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड, डाक्यूमेंट के साथ रहें तैयार

Wed, 27 Sep 2023 07:55 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 27 Sep 2023 07:55 PM IST
सार

RPSC RAS Admit Card 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग कल यानी 28 सितंबर 2023 को आरएएस प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने के लिए तैयार है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
RPSC RAS Admit Card 2023 Know how to download at rpsc.rajasthan.gov.in
Admit Card - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

RPSC RAS Admit Card 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग कल यानी 28 सितंबर 2023 को आरएएस प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने के लिए तैयार है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

आयोग की तरफ से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, एडमिट कार्ड कल यानी गुरुवार 28 सितंबर, 2023 को एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर भी उपलब्ध होगा। किसी भी हड़बड़ी से बचने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल तैयार रखने होंगे। आरएएस प्रारंभिक लिखित परीक्षा एक ही पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

RPSC RAS पदों का विवरण

आरपीएससी आरएएस भर्ती का लक्ष्य कुल 905 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 424 रिक्तियां राज्य सेवाओं के लिए और 481 अधीनस्थ सेवाओं के लिए हैं। इनमें राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस), राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस), राजस्थान कराधान सेवा (आरटीएस), और राजस्थान लेखा सेवा के 905 पदों के लिए आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन

RPSC RAS 2023 परीक्षा पैटर्न

प्रारंभिक परीक्षा 200 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान के प्रश्न होंगे। प्रीलिम्स परीक्षा की अवधि 3 घंटे है। प्रीलिम्स परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

RPSC RAS 2023 ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • एसएसओ राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।

  • आपका आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

  • एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।

  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed