फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RPSC RAS 2021 Dates of interview declared at rpsc.rajasthan.gov.in

RPSC RAS 2021: आरएसएसएससी पर जरूरी अपडेट, अगले महीने इस दिन से शुरू होगा इंटरव्यू फेज; पढ़ें पूरी डिटेल

Tue, 24 Oct 2023 08:36 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 24 Oct 2023 08:36 AM IST
सार

RPSC RAS 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021 के साक्षात्कार की तारीखें जारी कर दी है। विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
RPSC RAS 2021 Dates of interview declared at rpsc.rajasthan.gov.in
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

RPSC RAS 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021 के साक्षात्कार की तारीखों की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों को अंतिम चरण के लिए चुना गया है, वे आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उस तारीख की जांच कर सकते हैं जिस दिन उन्हें साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना है।

विज्ञापन

इस दिन होगा इंटरव्यू

आयोग आरपीएससी आरएएस 20221 के अंतिम चरण का आयोजन 6 से 17 नवंबर, 2023 तक करेगा। साक्षात्कार चरण के परीक्षा केंद्र की डिटेल एडमिट कार्ड पर दी गई है। इस चरण के लिए एडमिट कार्ड इंटरव्यू से कुछ दिन पहले वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जरूर लेकर जाएं आवश्यक दस्तावेज

इंटरव्यू के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ-साथ अपने सभी मूल प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी भी लानी होगी। अगर वे आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहते हैं तो उम्मीदवारों को साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

इसका भी रखें ख्याल

उन्हें साक्षात्कार केंद्र पर एक विस्तृत आवेदन प्रति भी जमा करनी होगी। विस्तृत आवेदन प्रति rpsc.rajasthan.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है। उम्मीदवारों को आवेदन प्रति के साथ अपने सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी संलग्न करनी होगी।

आरपीएससी आरएएस मुख्य परिणाम 1 दिसंबर, 2022 को घोषित किया गया था, जबकि परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 28 जुलाई, 2021 को शुरू हुई और 27 अगस्त, 2021 को समाप्त हुई। आयोग राजस्थान राज्य सेवा और राजस्थान में 988 पदों को भरने के लिए आरपीएससी आरएएस भर्ती अभियान चला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed