RPF Constable Result 2019: परीक्षा के परिणाम हुए घोषित, इन चरणों से करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे सुरक्षा बल ने RPF कांस्टेबल के परिणाम आज, 27 मई 2019 को घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपने संबंधित परिणाम RPF की आधिकारिक साइट cpanc.rpfonlinereg.org पर जाकर देख सकते हैं। परीक्षा अप्रैल 2019 में आयोजित की गई थी। परीक्षा की उत्तर कुंजी 11 अप्रैल, 2019 को जारी की गई थी।
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं उन्हें अब पीईटी के लिए उपस्थित होना होगा। परिणाम सभी समूहों ग्रुप ए, बी, सी, डी, ई, और एफ के लिए घोषित किए गए हैं।
RPF कांस्टेबल रिजल्ट 2019: इन चरणों का करें पालन-
- सबसे पहले RPF की आधिकारिक साइट cpanc.rpfonlinereg.org पर जाएं।
- उसके बाद पेज के दाईं ओर उपलब्ध योग्य उम्मीदवारों से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुल जाएगा फिर वहां उम्मीदवार अपने समूह पर क्लिक करें।
- पीडीएफ फाइल उम्मीदवारों के लिए खुलेगी जहां वे परिणाम की जांच कर सकते हैं और फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।
- आगे की आवश्यकता के लिए उसी का प्रिंट आउट लें।
रिजल्ट चेक करने के लिए सीधा लिंक...
आपको बता दें कि देश में 798 कांस्टेबल पदों को भरने के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई है। इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना 1 जनवरी, 2019 को जारी की गई थी, और आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 30 जनवरी, 2019 थी। संगठन द्वारा जल्द ही शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मापन (पीएमटी) परीक्षा तिथियों की घोषणा की जाएगी। अधिक संबंधित अपडेट के लिए, उम्मीदवार आरपीएफ और आरपीएसएफ की आधिकारिक साइट की कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X