RGIPT COSMOSx-2021: कॉस्मोसएक्स कीनोट सेशन में कमांडर वीके जेटली ने भरा जोश, युवाओं को दिया एक्सीलेंस का अक्स मंत्र
RGIPT COSMOSx-2021: कॉस्मोसएक्स के अंतिम दिन में पहले कीनोट सेशन को एक्सीलेंस गुरू के तौर पर विख्यात कमांडर वीके जेटली ने संबोधित किया। इस दौरान कमांडर जेटली ने युवाओं के सफलता के लिए अक्स (AKSH) मंत्र दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी) की ओर से आयोजित तीन दिवसीय इंटरनेशनल टेक्नोलॉजी फेस्टिवल COSMOSx-2021 के अंतिम दिन में पहले कीनोट सेशन को एक्सीलेंस गुरू के तौर पर विख्यात कमांडर वीके जेटली ने संबोधित किया। इस दौरान कमांडर जेटली ने युवाओं के सफलता के लिए अक्स (AKSH) मंत्र दिया। जबकि दूसरे कीनोट सेशन को अपरिहार्य कारणों से रद्द करना पड़ा।
यह भी पढ़ें : RGIPT COSMOSx-2021: कॉस्मोसएक्स कीनोट सेशन में नासा इंजीनियर गैब्रिएल ने एलियंस और एरिया 51 के बारे में कही ये बड़ी बातें, पढ़िए खास खबर
कॉस्मोसएक्स 2021 के कीनोट सेशन में कमांडर वीके जेटली ने अपने संबोधन की शुरुआत एक मोटिवेशनल वीडियो से की। वीडियो द गेम चेंजर्स से रिलेटड था। इसमें दुनिया की दिग्गज हस्तियों के कीर्तिमानों और उनकी सफलता के प्रेरक कथनों की झलक दिखाई गई। उन्होंने मोस्ट इंस्पायरिंग इंडियन प्रोफेशनल्स और लीडर्स का संक्षिप्त में परिचय दिया और उनकी सफलता का जिक्र किया। बता दें कि कमांडर वीके जेटली आईएनएस विराट के कमीशनिंग क्रू में शामिल रहे हैं और भारतीय नौसेना के कंप्यूटरीकरण में उनका अहम योगदान रहा है। वे आईआईटी, खड़गपुर के पूर्व छात्र फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा आईआईटी भुवनेश्वर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में आईआईटी काउंसिल नॉमिनी हैं।
ड्रीम को डेस्टिनेशन में बदलना सीखें
कमांडर जेटली ने बताया कि लोग, मिडिल क्लास लोगों को बड़े सपने देखने पर मुंगेरीलाल के हसीन सपने कहकर चिढ़ाते हैं, लेकिन असली इतिहास यही मिडिल क्लास लोग रचते हैं। अपने ड्रीम को डेस्टिनेशन में बदलने के लिए कठोर मेहनत करते हैं। हम सपने छोटे देखेंगे तो छोटी ही सफलता मिलेगी, लेकिन जब आप बड़े सपने देखोगे तो ही उसे पूरा करने के लिए कुछ बड़ा काम करोगे। तभी आपकी मेहनत सफल होगी और आप इतिहास रच पाएंगे और सफल बनेंगे। ड्रीम से डेस्टिनेशन तक की कहानी यही है।
स्मार्ट गोल को लेकर स्मार्ट तरीके से मेहनत करें
RGIPT COSMOSx-2021 को संबोधित करते हुए कमांडर जेटली ने कहा कि बड़ा गोल तय करें और उसे पाने के लिए मेहनत में जुट जाएं। लाइफ में आपका गोल भी स्मार्ट होना चाहिए। यदि आप स्मार्ट गोल को लेकर स्मार्ट तरीके से मेहनत करते हैं विफलता की आशंका लगभग नगण्य हो जाएगी। हालांकि, विफलता भी जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है। लोकप्रिय कविता हार नहीं मानूंगा का जिक्र कर उन्होंने सफलता के लिए प्रेरित किया।
यह भी पढ़ें: RGIPT COSMOSx-2021: कॉस्मोसएक्स कीनोट सेशन में इंस्ट्रूमेंट साइंटिस्ट डॉ मासिमो ने समझाईं टेलीस्कोप और खगोलविज्ञान की बारीकियां
उन्होंने बिजली के बल्ब का आविष्कार करने वाले वैज्ञानिक थॉमस एडिसन का भी जिक्र किया और उनके 2000 विफल आविष्कारों की कहानी साझा की। कमांडर जेटली ने भी स्टेप बाय स्टेप टारगेट बढ़ाने के लिए फ्लाइंग मशीन मिल्खा सिंह का भी उदाहरण दिया। उन्होंने सिंपल लिविंग हाई थिंकिंग की जगह हाई लिविंग और हाई थिंकिंग पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने दूसरों को दोषी ठहराने और कोसने की आदत छोड़ने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि नो कंप्लेन नो क्रिब्रिंग का फंडा ही सफलता का आधार है।
फिजिकल फिटनेस और मेंटल टफनेस बेहद जरूरी
कमांडर जेटली ने युवाओं ब्लेमर नहीं एमर बनने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कई नकारात्मक विचारों में पड़ जाने के करण कई छात्र अक्सर गलत कदम उठा लेते हैं। इसके लिए शारीरिक तौर पर फिट होना ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर मजबूत होना भी जरूरी है। अपनी असुविधा के लिए दूसरों को दोष देना छोड़ दें। अपनी सफलता के लिए काम पर फोकस रहें। दूसरों के बहकावे में न आएं। सफलता के लिए इफेक्टिव कम्युनिकेशन बेहद आवश्यक है। इफेक्टिव कम्युनिकेशन में एक्यूरेसी, ब्रेविटी, क्लेरिटी होनी चाहिए। उन्होंने लर्निेंग, एडॉप्शन, कल्चर, कोलेब्रेशन, सेलेब्रेशन भी सफलता के जरूरी मानकों में शुमार हैं।
एक्सीलेंस अचीव करने का मंत्र अक्स
मोटिवेशनल स्पीकर कमांडर वीके जेटली ने कहा कि लर्निंग प्रोसेस एक सतत प्रक्रिया है। व्यक्ति जीवनभर कुछ न कुछ सीखता रहता है। यही मनुष्य जीवन की उपलब्धि है। जिस दिन सीखना बंद हो जाएगा, उसी दिन आप बेकार हो जाएंगे। लर्निंग आपको रोज नया अनुभव कराएगी, आपकी जानकारी बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में इनोवेटिव आइडिया की जरूरत है। इसलिए इनोवेटर्स बनने का प्रयास करें। कमांडर वीके जेटली ने सफलता के चरम पर पहुंचने के लिए चार स्टेप्स पर जोर देते हुए अक्स (AKSH) मंत्र दिया है -
- A- एटीट्यूड
- K- नॉलेज
- S- स्किल्स
- H- हेबिट
यह भी पढ़ें: RGIPT COSMOSx-2021: 31 दिसंबर तक मुक्त में ले सकते हैं ओरेकल क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर (OCI) डिजिटल ट्रेनिंग
कमेंट
कमेंट X