फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Review: It is natural to face obstacles in work, know tricks that always keep you on right track

Review: काम में रुकावटें आना स्वाभाविक, जानिए वो तरकीबें जो आपको हमेशा सही ट्रैक पर रखे

Fri, 14 Feb 2025 01:50 PM IST
शिवम गर्ग रेबेका नाइट, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
रेबेका नाइट, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 14 Feb 2025 01:50 PM IST
सार

काम करते समय नोटिफिकेशन बंद कर दें और अपना फोन दूर रखें। आप ध्यान भटकाने वाली वेबसाइट को ब्लॉक करने के लिए एप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Review: It is natural to face obstacles in work, know tricks that always keep you on right track
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

आज की दुनिया में, काम की लय बनाए रखना ज्यादा मुश्किल हो गया है। जैसे ही आप काम करने बैठते हैं ई-मेल, फोन कॉल और सोशल मीडिया आपका ध्यान खींच लेते हैं और आपके काम करने की लय टूट जाती है। इसके अलावा, कई बार आपको लगता होगा कि आप एक साथ कई काम (मल्टीटास्किंग) कर सकते हैं, लेकिन ऐसा करना इतना भी आसान नहीं है।
विज्ञापन


मल्टीटास्किंग व्हाइटबोर्ड पर लिखने और उसे लगातार मिटाने की तरह है। हर बार जब आप काम बदलते हैं, तो आपके दिमाग को शून्य से शुरू करना पड़ता है, जिससे काम खत्म करने में अधिक समय तो लगता ही है, गलतियां भी ज्यादा होती हैं और तनाव होता है सो अलग। ऐसे में कुछ महत्वपूर्ण तरकीबें आपको सही ट्रैक पर बने रहने में मदद कर सकती हैं।
विज्ञापन

इन बुनियादी बातों का रखें ध्यान

खुद का ख्याल रखना होगा। इसके लिए पर्याप्त नींद लेना, हाइड्रेटेड रहना और सक्रिय रहना बेहद जरूरी है। काम करने में बाधाएं तो आएंगी ही, जरूरी यह है कि उन पर आपका नियंत्रण हो न की आप पर उनका। यदि आप इन बुनियादी बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो ऐसा करना मुश्किल हो जाता है। काम करते समय नोटिफिकेशन बंद कर दें और अपना फोन दूर रखें। आप ध्यान भटकाने वाली वेबसाइट को ब्लॉक करने के लिए एप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भावनाओं पर हो काबू

लक्ष्य का अर्थ केवल कार्य पूरा करना ही नहीं है। यह भावनाओं पर काबू पाने और उसे प्रबंधित करने की एक शक्तिशाली रणनीति भी है। सकारात्मक भावनाएं आपको अधिक उत्पादक और रचनात्मक बनने में मदद करती हैं। इस बारे में सोचें कि आप दिन के अंत में कैसा महसूस करना चाहते हैं। आराम और खुशी जैसे भावनात्मक लक्ष्यों को निर्धारित करके, आप अपने दिमाग की थकावट और तनाव को कम कर सकते हैं। साथ ही, अपने लक्ष्यों को ऐसी जगह लिखें जहां उन्हें आसानी से रोजाना देख सकें।

और खुद से पूछें कि ऐसा क्यों हो रहा है? क्या आप काम से बच रहे हैं? ऐसे में आपकी आत्म-जागरूकता काम आती है। जितना ज्यादा आप आत्म-जागरूकता का अभ्यास करेंगे, आप उतने ही बेहतर होते जाएंगे। अपनी ऊर्जा के स्तर पर नजर बनाए रखें। ई-मेल, नोटिफिकेशन और फोन कॉल जैसे कामों को उस समय के लिए बचाकर रखें जब आपकी ऊर्जा का स्तर कम हो।

दूसरों की बातों पर दें ध्यान

कई बार लोगों से बातचीत के दौरान आपका ध्यान भटक जाता है। फोकस बढ़ाने और लोगों से बातचीत के दौरान आंखों का संपर्क बनाए रखें। इसके अलावा, दूसरा व्यक्ति क्या कह रहा है, उस पर भी ध्यान दें और विचारशील प्रश्न पूछें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed