AP PECET 2024: एपी पीईसीईटी के लिए विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण विंडो आज होगी बंद; कैसे करें आवेदन, यहां पढ़ें
AP PECET 2024:आंध्र प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद (APSCHE) आज आंध्र प्रदेश शारीरिक शिक्षा सामान्य प्रवेश परीक्षा (AP PECET) 2024 के लिए पंजीकरण विंडो 500 रुपये के विलंब शुल्क के साथ बंद कर देगी। कैसे करें आवेदन, यहां पढ़ें।
विस्तार
AP PECET 2024: आंध्र प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद (APSCHE) आज आंध्र प्रदेश शारीरिक शिक्षा सामान्य प्रवेश परीक्षा (AP PECET) 2024 के लिए पंजीकरण विंडो 500 रुपये के विलंब शुल्क के साथ बंद कर देगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन पत्र जमा नही किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट- cets.apsche.ap.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, अभ्यर्थी को ऊंची कूद या लंबी कूद में से किसी एक को चुनना होगा और आवेदन पत्र में ही दर्ज करना होगा। परीक्षा के समय विकल्प बदलने की अनुमति नहीं है। आपको बता दें की इस परीक्षा के लिए शारीरिक दक्षता और खेल कौशल परीक्षण 25 जून से शुरू किया जाएगा। साथ ही जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन जमा किया था, वे 15 और 16 जून को इसमें सुधार कर सकेंगे।
एपी पीईसीईटी परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण पूरा करने के लिए 900 रुपये का भुगतान करना होगा। पिछड़ा वर्ग (बीसी) श्रेणी से संबंधित लोगों को 800 रुपये का भुगतान करना होगा।
वहीं, अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये निर्धारित किया गया है।
एपी पीईसीईटी 2024 के लिए प्रारंभिक समय सीमा से चूकने वाले उम्मीदवार 14 जून तक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं, लेकिन उन्हें आवेदन शुल्क के अलावा 1,000 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा। इस परीक्षा के लिए हॉल टिकट 20 जून को जारी किया जाएगा। संस्थान परीक्षण के अंतिम दिन के एक सप्ताह बाद AP PECET 2024 परिणाम की घोषणा करेगा।
AP PECET 2024: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद होमपेज पर, AP PECET 2024 टैब पर जाएं।
- पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और अंत में सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X