फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Registration window closing soon for PM Internship Scheme 2025 2nd phase; Apply till 12 March

PM Internship 2025: पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए जल्द कर लें पंजीकरण, शुरुआत में ही मिलेगी 11000 की धनराशि

Mon, 10 Mar 2025 09:00 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 10 Mar 2025 09:00 PM IST
सार

PM Internship Scheme 2025: पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बहुत जल्द समाप्त होने वाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। 21 से 24 वर्ष के युवा इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Registration window closing soon for PM Internship Scheme 2025 2nd phase; Apply till 12 March
PM Internship Scheme 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

PM Internship 2025: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2025 के दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in. पर जाकर तुरंत आवेदन करें। कहीं ऐसा न हो कि यह सुनहरा अवसर आपके हाथ से निकल जाए। इस चरण में कुल 1 लाख अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

PM Internship Scheme 2025 Eligibility: पात्रता मानदंड

  • आयु सीमा: 21 से 24 वर्ष के वे युवा आवेदन कर सकते हैं, जो किसी पूर्णकालिक रोजगार या शिक्षा में संलग्न नहीं हैं।
  • शिक्षा का माध्यम: ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से पढ़ाई करने वाले युवा इस इंटर्नशिप के लिए योग्य माने जाएंगे।
  • पारिवारिक आय: जिन अभ्यर्थियों की पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रुपये से अधिक है, वे आवेदन नहीं कर सकते।
  • सरकारी कर्मचारी का परिवार: यदि परिवार का कोई सदस्य स्थायी सरकारी नौकरी में कार्यरत है, तो उस परिवार के युवा इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
  • प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्र: IIT, IIM, IISER, NID, IIIT, NLU जैसे नामी संस्थानों से स्नातक कर चुके उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते।
  • उच्च शिक्षा धारक: सीए, सीएमए, सीएस, एमबीबीएस, बीडीएस, एमबीए और मास्टर डिग्री या उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवार इस इंटर्नशिप के लिए पात्र नहीं होंगे।
  • अन्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थी: जो युवा किसी अन्य सरकारी स्कीम के तहत स्किल ट्रेनिंग ले रहे हैं, वे भी इस इंटर्नशिप का लाभ नहीं उठा सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

PM Internship Stipend: स्टाइपेंड व अन्य लाभ

  • चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 5000 रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इसमें से 4500 रुपये केंद्र सरकार द्वारा और 500 रुपये संबंधित कंपनी के सीएसआर फंड से दिए जाएंगे।
  • इसके अलावा, सभी चयनित अभ्यर्थियों को एकमुश्त 6000 रुपये की अतिरिक्त राशि भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

12 मार्च तक करें आवेदन

यह योजना युवाओं को उद्योग में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। पहले चरण की आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरकार ने फिर से पंजीकरण का अवसर प्रदान किया है। इच्छुक उम्मीदवार 12 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस में लिखा है, "इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया अब 12 मार्च तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी पंजीकरण करें, अपना प्रोफाइल बनाएं और विभिन्न क्षेत्रों में अवसरों के लिए आवेदन करें। कोई पंजीकरण या आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।"

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर 'रजिस्ट्रेशन लिंक' पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांचें और सबमिट करें।
  • भविष्य में संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
  • इस इंटर्नशिप से युवा अपने करियर को एक नई दिशा दे सकते हैं।

आवेदन करने का यह अंतिम अवसर है, इसलिए जल्द ही अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed